Hindi NewsBihar NewsBanka NewsCelebration of Ram Navami Festival with Grand Procession in Amarapur

रामनवमी पर अमरपुर में धूमधाम से निकाली गई श्रीराम शोभायात्रा

अमरपुर प्रखंड क्षेत्र में रामनवमी पर्व श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया गया। सभी जगह महावीरी झंडा फहराया गया और ध्वजारोपण किया गया। शाम को भव्य श्रीराम शोभायात्रा निकाली गई जिसमें श्रीराम, मां सीता,...

Newswrap हिन्दुस्तान, बांकाMon, 7 April 2025 04:31 AM
share Share
Follow Us on
रामनवमी पर अमरपुर में धूमधाम से निकाली गई श्रीराम शोभायात्रा

अमरपुर (बांका), निज संवाददाता। अमरपुर प्रखंड क्षेत्र में रामनवमी पर्व भक्ति एवं श्रद्धा के माहौल में संपन्न हुआ। गांव हो या शहर सभी जगह लोगों ने महावीरी झंडा फहराया तथा घरों एवं मंदिरों में ध्वजारोपण किया। लोग सुबह से ही बांस तैयार कर पंडित द्वारा पूजा करवा कर ध्वजारोपण किया। इधर शहर में शाम में रामनवमी शोभायात्रा समिति द्वारा भव्य श्रीराम शोभायात्रा निकाली गई। इसमें श्रीराम की आकर्षक प्रतिमा बनाई गई तथा बाल कलाकारों द्वारा श्रीराम, मां सीता, लक्ष्मण एवं हनुमान जी की झांकी बनाई गई। सार्वजनिक पुस्तकालय परिसर से शोभायात्रा निकाली गई जो बंगाली टोला, रेफरल अस्पताल, गोला चौक, पुरानी चौक, भगत टोला, महमदपुर होते हुए पुनः गोला चौक पहुंचीं। वहां से बस स्टैंड, धरानी मोड़, खेमीचक तक गई तथा वहां से वापस बस स्टैंड, पुरानी चौक, मोदी टोला होते हुए चंदसार पोखर तक गई। तालाब में प्रतिमा का विसर्जन किया गया। इस शोभायात्रा में नपं की मुख्य पार्षद रीता साहा, समाजसेवी राजेश कुमार साहा, कई वार्ड पार्षद, पुलिस इंस्पेक्टर मनीष कुमार, थानाध्यक्ष पंकज कुमार झा, विवेकानंद महतो, सन्नी कुमार साहा, सुजीत कसेरा समेत सैकड़ों लोग शामिल हुए।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें