डीएम के संज्ञान पर टूटे रेलिंग की हुई मरम्मती
हिन्दुस्तान असर हिन्दुस्तान असर हिन्दुस्तान ने प्रमुखता के साथ खबर को किया था प्रकाशित - रेलिंग टूटने के बाद हादसे की बढ गई थी आशंका बांका।

बांका, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। जमुनाजोर पर 1996 में बना पुल क्षतिग्रस्त हो था। पुल के दोनों ओर बने रेलिंग टूट चुकी थी। जिससे हादसे की आशंका बनी हुई थी। जिसे देखते हुए आपके लोकप्रिय अखबार हिन्दुस्तान ने प्रमुखता के साथ प्रकाशित किया। जिसके बाद डीएम अंशुल कुमार ने मामले पर संज्ञान लिया। वहीं क्षतिग्रस्त पुल के मरमती कराए जाने का दिशा निर्देश जारी किया गुरुवार को चयनित कर एजेंसी पल के दोनों और टूटे रेलिंग को हटाकर सही तरीके से दुरुस्त किया, ताकि कोई अप्रिय घटना न हो। अखबार के इस अनूठा मुद्दे व डीएम के संज्ञान का एक ओर जहां शहरवासियों ने स्वागत किया। वहीं दूसरी ओर आमलोगों ने कहा कि अब घटना नहीं होगी। बता दें कि, इस जमुनाजोर पर बने पुल से होकर रोजाना हजारों की तादात में वाहन गुजरती है। जमुनाजोर पुल शहर के बीचों-बीच है। पुल गांधी चौक व शिवाजी चौक को जोड़ती है। आमलोगों ने कहा कि जमुनाजोर पर पूर्व में अंग्रेज जमाने का छोटा पुलिया था। जो सन 1995 में आई भीषण बाढ़ की चपेट में पुलिया बह गया था। वहीं शहरवासियों का आवागमन बाधित हो गया था। जिसके बाद पक्की पुल का निर्माण कार्य कराया गया, लेकिन उसके बाद इसके मेंटेनेंस का कार्य नहीं किया गया। नतीजतन, अब पुल धीरे-धीरे क्षतिग्रस्त होने लगा है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।