बांका : महिला सशक्तिकरण के लिए गांव-गांव हो रहा 'महिला संवाद' का आयोजन
बिहार सरकार महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए 'महिला संवाद' कार्यक्रम का आयोजन कर रही है। रविवार को जीविका के माध्यम से उत्तरी वारने पंचायत में यह कार्यक्रम हुआ, जिसमें महिलाओं को विभिन्न योजनाओं...

चान्दन (बांका), निज प्रतिनिधि। बिहार सरकार द्वारा महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रखंड स्तर पर 'महिला संवाद' का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में रविवार को जीविका के माध्यम से ग्राम संगठन स्तर पर महिला संवाद कार्यक्रम संपन्न हुआ। प्रखंड क्षेत्र के उत्तरी वारने पंचायत अंतर्गत दोमुहान और नावाडीह गांव में महिला संवाद रथ पहुँचा। रोशनी ग्राम संगठन और गंगोत्री जीविका संगठन की दीदियों की सक्रिय भागीदारी से आसपास के दर्जनों महिलाओं ने कार्यक्रम में हिस्सा लिया। रथ में लगे प्रोजेक्टर के माध्यम से महिलाओं को कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, मुख्यमंत्री बालिका पोशाक योजना, मुख्यमंत्री साइकिल योजना, मुख्यमंत्री महिला उद्यमी योजना और बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना जैसी महत्वाकांक्षी योजनाओं की जानकारी दी गई। महिलाओं को इन योजनाओं का लाभ उठाने के लिए जागरूक किया गया और आवेदन की प्रक्रिया समझाई गई। कार्यक्रम में महिलाओं ने अपनी समस्याएँ और सुझाव भी साझा किए। जीविका की दीदियों ने महिलाओं को आर्थिक, शैक्षणिक और सामाजिक रूप से मजबूत होने के लिए प्रोत्साहित किया। कार्यक्रम का संचालन महिला संवाद रथ के संदीप साहू ने की।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।