बाबा साहेब पर राजनीति करने वाले उनके सिद्धांतों को कुचल रहे है पैरों तले: मंत्री
रजौन प्रखंड के तिलकपुर गांव में अंबेडकर सम्मान समारोह में मंत्री ने किया जन संवाद।रजौन प्रखंड के तिलकपुर गांव में अंबेडकर सम्मान समारोह में मंत्री ने
रजौन(बांका), निज संवाददाता। समाज समरसता के पुरोधा डॉ. भीम राव अंबेडकर के नाम पर राजनीति करने वाले आज उन्हीं के सिद्धांतों को पैरों तले कुचल रहे हैं। उक्त बातें बिहार सरकार अनुसूचित जाति, जन जाति के मंत्री जनक राम ने रजौन प्रखंड के तिलकपुर गांव में रविवार को बाबा साहेब डॉ अंबेडकर के जयंती के अवसर पर अंबेडकर सम्मान समारोह के दौरान जन संवाद कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि सामाजिक समरसता जैसी कई विचार को कांग्रेस ने कभी सरेआम नहीं किया, लेकिन भाजपा उनके सिद्धांतों व उन विचारों को भी अब जब-जन तक पहुंचाएगी, जो सामने नहीं आ सका है। जब तक समाज बाबा साहेब के दिखाए रास्ते पर नहीं चलेगा, तब तक देश का सर्वांगीण विकास संभव नहीं है। उन्होंने राजद पर करारा प्रहार करते हुए कहा कि जो लोग बाबा साहेब की विरासत के झूठे ठेकेदार बनकर घूम रहे हैं, उनकी करनी और कथनी में जमीन-आसमान का फर्क है। बाबासाहेब आंबेडकर सम्मान समारोह में सामाजिक समरसता, संविधान और विकास की बुलंद आवाजें गूंज उठीं। इसके पूर्व मंत्री जनक राम ने समारोह का उद्घाटन दीप प्रज्वलित कर और बाबा साहेब की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर किया गया। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि बिहार सरकार के पूर्व मंत्री व बांका के विधायक राम नारायण मंडल, पूर्व विधायक मनीष कुमार कार्यक्रम में विशेष रूप से मौजूद थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता महादलित प्रकोष्ठ के जिला संयोजक शिव शंकर दास ने की, जबकि संचालन भाजपा जिला उपाध्यक्ष हीरा लाल मंडल ने किया। पूर्व मंत्री बांका के विधायक राम नारायण मंडल राजद पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि राजद ने वर्षों तक बिहार को बर्बाद किया। जिनके शासन में जंगलराज, अपहरण उद्योग और भ्रष्टाचार चरम पर था, वे आज 'माई-बहन' योजना की बात कर रहे हैं। लेकिन जब राज्यसभा भेजने की बात आती है, तो लालू यादव अपनी बेटी को भेजते हैं। क्या यही सामाजिक न्याय है ? क्या यही 'सबका साथ' है ? उन्होंने कहा कि भाजपा ही एकमात्र पार्टी है जो सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास के मूलमंत्र के साथ बाबा साहेब के विचारों को धरातल पर उतार रही है। पूर्व विधायक मनीष कुमार ने कहा कि अंबेडकर के विचारों व सिद्धांतों को अपनाकर ही हम सामाजिक समरसता कायम रख सकते है। इस दौरान भाजपा जिला उपाध्यक्ष मनमोहन कुमार दास, भाजपा जिला प्रभारी राजकुमार सिंह, भाजपा जिला महामंत्री विश्वनाथ कुमार सिंह, भाजपा विधानसभा प्रभारी श्री बमशंकर साह, भाजपा जिला मंत्री गणेश गुंजन सिंह, रजौन उत्तरी मंडल अध्यक्ष मनीष कुमार यादव, रजौन दक्षिणी मंडल अध्यक्ष सह बीस सूत्री उपाध्यक्ष नितेश कुमार उर्फ बंटी साह, धोरैया उत्तरी मंडल अध्यक्ष संजीत, भाजपा जिला युवा अध्यक्ष अभिजीत आनंद, वरिष्ठ भाजपा नेता पंकज घोष, श्रीकांत रजक, मोहन सिंह जी, विजय प्रसाद साह , निरंजन चौधरी, पंकज घोष, रिपु सुदन सिंह, जेडीयू प्रखंड अध्यक्ष राघवेंद्र कुमार सिंह, मीडिया प्रभारी अंजनी कुमार चौधरी सहित सैकड़ों लोग मौजूद थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।