बांका : अखिल भारतीय विद्युत कामगार महासंघ की बैठक में मांगों पर हुई चर्चा
रजौन में बिहार स्टेट इलेक्ट्रिक वर्क्स सप्लाई यूनियन की बैठक हुई। बैठक में 12 सूत्री मांगों, जैसे दैनिक मजदूरी, सेवा अवधि, बोनस और चिकित्सीय सुविधाओं पर चर्चा की गई। आगामी हड़ताल पर भी विचार किया गया।...

रजौन(बांका), निज संवाददाता। बिहार स्टेट इलेक्ट्रिक वर्क्स सप्लाई यूनियन के तत्वाधान में प्रमंडलीय परिषद अमरपुर की एक बैठक रविवार को विद्युत प्रशाखा रजौन में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता अमरेंद्र कुमार झा ने की। में विभागीय मानव बलों सहित नियमित कामगारों की 12 सूत्री मांगों को लेकर कई चर्चाएं हुई। बैठक में अखिल भारतीय विद्युत कामगार महासंघ द्वारा आगामी 20 मई एवं 26 जून को प्रस्तावित हड़ताल पर विचार-विमर्श किया गया। इसके अलावे मानव बलों को अलग से दैनिक मजदूरी देने, मानव बलों की 60 वर्ष तक सेवा अवधि करने, मानव बलों को बोनस अधिनियम के तहत बोनस का लाभ देने, मानव बलों व कामगारों को चिकित्सीय सुविधा देने, मानव बलों को 30 दिनों का वेतन देने आदि मांगे शामिल है।
इस दौरान पेंशनर फोरम के अध्यक्ष प्रफुल सिंह, डिवीजन सचिव अनिल कुमार ठाकुर, जयप्रकाश कुमार, महावीर सिंह सहित विकेश कुमार, उदय कांत पंजा, अजय कुमार गुप्ता, साकेत लाल,सन्नी कुमार, चंदन कुमार, पिंटू कुमार, सुरेश मिश्रा, आशीष कुमार, प्रमोद कुमार, राजीव कुमार, राकेश कुमार राम,मिथलेश कुमार सिंह, जयकांत कुमार, विवेकानंद कुमार, अरविंद कुमार विद्याधर, इस्तियाक, महेश मिश्र, बुद्धिनाथ यादव, जयकांत ठाकुर सहित कई मानवबलों के अलावे अन्य कर्मी मौजूद थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।