Hindi NewsBihar NewsBanka NewsBanka Hospital Faces Doctor Shortage Women Patients in Distress

डॉक्टर की कमी के जूझ रहा सदर अस्पताल

लंबे दिनों बाद आई महिला विशेषज्ञ का हुआ स्थान्तरण लंबे दिनों बाद आई महिला विशेषज्ञ का हुआ स्थान्तरण - फिर बगैर महिला विशेषज्ञ का हुआ सदर अस्पताल - फ

Newswrap हिन्दुस्तान, बांकाSat, 22 Feb 2025 04:23 AM
share Share
Follow Us on
डॉक्टर की कमी के जूझ रहा सदर अस्पताल

बांका। हिन्दुस्तान प्रतिनिधि आधुनिक सुविधाएं से लैश बांका सदर अस्पताल की इमारतें बड़ी है। बावजूद इसके सदर अस्पताल में डॉक्टर की कमी साफतौर पर देखने को मिलती है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, जिला मुख्यालय स्थित सदर अस्पताल में एक भी महिला विशेषज्ञ डॉक्टर नहीं है। हालांकि, महिला मरीज को परामर्श देने के लिए महिला डॉक्टर उपलब्ध है। जो फिजिशियन के तौर पर है। नतीजतन, बांका में महिलाओं का ईलाज भगवान भरोसे चल रहा है। इतना ही नहीं अगर देर रात प्रसव पीड़ा से अगर महिला मरीज अस्पताल पहुंच जा रही है तो उन्हें देखने वाला महिला फिजिशियन डॉक्टर भी नहीं होती है। ऐसे में ड्यूटी पर तैनात एएनएम ही प्रसव पीड़ा से लड़ रही महिलाओं के दर्द को बांट प्रसव कराती है।

इमरजेंसी मरीज हो जाते है रेफर

स्थिति यह है कि सदर अस्पताल में नॉर्मल महिला मरीज का ही प्रसव हो पाता है। कुछ सर्जन से भी प्रसव कराये जाते है। वहीं अगर इमरजेंसी हालत में महिला मरीज अस्पताल पहुंचती है तो अक्सर उन्हें रेफर कर दिया जाता है। क्योंकि देर रात पहुंचने वाली महिला मरीज को देखने के लिए डॉक्टर नहीं होती है। मालूम किये जाने पर बताया गया कि रात में महिला डॉक्टर अस्पताल में नहीं रहती है। हालांकि, फोन कॉल पर उपलब्ध हो जाती है। इतने में एक मरीज के परिजन ने बताया कि हकीकत कुछ और है। दरअसल, रात में फोन कॉल पर भी महिला डॉक्टर उपलब्ध नहीं है। वहीं दूसरे महिला मरीज के परिजन ने बताया कि खुशी है कि उनके घर खुशियां आई है, लेकिन दुख की बात यह है कि सदर अस्पताल में उनके मरीजों को देखने के लिए महिला विशेषज्ञ डॉक्टर नहीं है।

रेफर किये जाने पर परिजनों की बढ़ जाती है मुसीबत

सदर अस्पताल में मौजूद लोगों ने बताया कि संसाधन है, लेकिन संसाधन उपलब्ध कराने वाले कर्मी नहीं। ऐसे में महिला मरीजों को जब सदर अस्पताल से रेफर कर दिया जाता है तो परिजनों की मुसीबतें बढ़ जाती है। दरअसल, परिजनों पर न सिर्फ आर्थिक बोझ बढ़ता है। बल्कि जच्चा-बच्चा के जान को लेकर चिंताएं भी हो जाती है।

कुछ ही दिन रही महिला विशेषज्ञ

पिछले दिनों बांका सदर अस्पताल को महिला विशेषज्ञ डॉक्टर मिला था, लेकिन कुछ ही दिनों में उनका स्थान्तरण हो गया। हालांकि, कुछ स्थान्तरण किया गया या फिर खुद डॉक्टर द्वारा करा लिया गया। यह स्पष्ट नहीं हो सका। बता दें कि, महिला विशेषज्ञ डॉक्टर के मौजूदगी में रोजाना ऑपरेशन से प्रसव कराया जा रहे थे।

कोट . . .

सदर अस्पताल में महिला डॉक्टर है। रात में डॉक्टर मौजूद नहीं होती है, लेकिन फोन कॉल पर उपलब्ध हो जाती है। मरीजों को कोई परेशानी न हो। इसके लिए विशेष नजर रखा जाता है। साथ ही स्वास्थ्य कर्मी पूरी तन्मयता के साथ लगे होते है।

- डॉ. लक्ष्मण पंडित, डीएस सदर अस्पताल

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें