Hindi NewsBihar NewsBanka NewsBanka District Celebrates 35th Foundation Day with Development Initiatives and Community Progress

वेद व पुराणों में भी है बांका के मंदार की चर्चा : मंत्री

पेज चार की लीडपेज चार की लीड समारोह पूर्वक मनाया गया बांका जिला का 35वां स्थापना दिवस डबल इंजन की सरकार में बांका ने भी भरी उंची

Newswrap हिन्दुस्तान, बांकाSat, 22 Feb 2025 04:24 AM
share Share
Follow Us on
वेद व पुराणों में भी है बांका के मंदार की चर्चा : मंत्री

बांका। निज प्रतिनिधि। अपने विकास के सफर में बांका जिला शुक्रवार को अपने 35 वें पडाव पर पहुंचा है। इसको लेकर जिला प्रभारी मंत्री सह खेल मंत्री सुरेंद्र मेहता ने शहर के आरएमके मैदान में आयोजित 35 वां जिला स्थापना दिवस समारोह का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि 21 फरवरी 1991 से पहले के बांका और आज के बांका जिले में काफी बदलाव आया है। जिसमें जमीन और आसमान का फर्क है। प्रगति की ओर बढ रहे बांका के मंदार की चर्चा वेद और पुराणों में भी है। जो भारतीय संस्कृति और सभ्यता को जीवंत रखने का संदेश देता है। यहां के लोगों के कुशल सोच के साथ बांका जिला निरंतर आगे बढ रहा है। लो कानून व्यवस्था को कायम रखते हुए शांति व सदभाव के साथ जिले के विकास व समृद्धि के लिए कंधे से कंधा मिलाकर चल रहे हैं। कहा कि बांका को समृद्ध, सुखी और संपन्न बनाने में प्रशासनिक महकमे की भी अहम भूमिका है। खेल जगत में भी बांका ने नये मुकाम हासिल किया है। यहां विकास के अलावे और कई संभावनाएं हैं, जिसे सकराकर और प्रशासन जमीन पर उतारने की तैयारी में लगी है। बांका विधायक रामनारायण मंडल ने कहा कि बांका जिले ने अपने 34 साल के सफर में लगातार विकास की ओर अग्रसर हुआ है। मूलभूत सुविधाओं से लेकर शिक्षा व स्वास्थ्य के क्षेत्र में बेहतर विकास हुआ है। रजौन के बाबरचक में स्थापित सूबे का पहला उन्नती ग्राम को सरकार रोल मॉडल की तरह देख रही है। यहां के ओढनी डैम का विकास यहां के लोगों के साथ ही सैलानियों के लिए नायाब तोहफा है। जिसने पर्यटन के मानचित्र पर अपनी अलग पहचान बनाई है। उन्होंने कहा कि बिहार में नौ लाख लोगों को नौकरी दी गई है। डबल इंजन की सरकार में बांका ने भी उंची उडान भरी है। जो बांका को विकाशील से विकसित जिले की ओर ले जायेगा। इनके अलावे डीएम अंशुल कुमार एवं डीडीसी ने लोगों को जिले के विकास के लिए चलाई गई एवं चलाई जा रही योजनाओं से वाकिफ कराते हुए विकास की संभावनाओं की भी जानकारी दी। मौके पर एसपी उपेंद्र नाथ वर्मा व अन्य अधिकारी मौजूद थे।

4 करोड 67 लाख के 28 योजनाओं की मिली सौगात

जिला स्थापना दिवस पर बांका के लोगों को 4 करोड 67 लाख के योजनाओं की सौगात मिली। इसमें पंचायती राज विभाग की 25 योजनाएं शामिल हैं, जिसे एक करोड 58 लाख की लागत से धरातल पर उतारा गया है। इसके अलावे स्थानीय क्षेत्र अभियंत्रण संगठन कार्य प्रमंडल बांका की ओर से तीन योजनाएं पूर्ण कर उसे आम लोगों के सुपूर्द कर दिया गया। जो तीन करोड आठ लाख 15 हजार की राशि से धरातल पर उतारी गई है। इसके अलावे 25 दिव्यांग जनों को बैट्री चलित ट्राई साइकित वितरित किये गये। इसके अलावे अंतरजातिय विवाह करने वाले पांच दंपतियों को समाजिक सुरक्षा विभाग की ओर से पत्नी के नाम एक लाख की एफडी का लाभ दिया गया।

प्रभात फेरी से हुआ जिला स्थापना दिवस समारोह का आगाज :

जिला स्थापना दिवस समारोह का आगाज स्कूली बच्चों के द्वारा प्रभात फेरी निकाल कर की गई। इसके बाद सर्किट हाउस के पीछे दुर्गा पोखर के परिसर में प्रभारी मंत्री, बांका विधायक डीएम, एसपी एवं अन्य जिला स्तरीय पदाधिकारियों ने वृक्षारोपण कर लोगों को पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। वहीं, समारोह की शुरूआत स्कूल छात्र-छात्राओं ने स्वागत गान, गणेश वंदना एवं जिला गान की प्रस्तुत से की। जिला प्रभारी मंत्री सह खेल मंत्री सुरेंद्र मेहरा ने आरएमके ग्राउंड में लगाये गये खादी ग्राम मेला एवं विभिन्न विभाग के स्टॉल का भी निरीक्षण किया। उन्होंने इसकी सराहणा करते हुए इसे जिले के विकास के लिए बेहतर प्रयास बताया। यहां कृषि, समाज कल्याण, जीविका एवं उद्योग विभाग सहित अन्य विभागों के स्टॉल लगाये गये थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें