आरटीपीएस व शिकायत निवारण में जिले की बादशाहत कायम
सूबे में बांका ने फिर हासिल किया दूसरा व तीसरा स्थान सूबे में बांका ने फिर हासिल किया दूसरा व तीसरा स्थान बांका। निज प्रतिनिधि। बिहार लोक सेवाओं क

बांका। निज प्रतिनिधि। बिहार लोक सेवाओं का अधिकार अधिनियम और बिहार लोक शिकायत निवारण अधिकार अधिनियम के तहत जनसाधारण को समयबद्ध, पारदर्शी और प्रभावी सेवाओं की उपलब्धता सुनश्चिति करने में बांका जिले की बादशाहत कायम है। जिले ने एक बार फिर अपनी श्रेष्ठता सद्धि की है। जनवरी 2025 में जारी राज्य स्तरीय रैंकिंग में बांका जिला लोक सेवा प्रदायगी में द्वितीय स्थान तथा शिकायत निवारण में तृतीय स्थान प्राप्त कर अपनी प्रशासनिक दक्षता का प्रमाण दिया है। यहां बिहार लोक सेवाओं का अधिकार अधिनियम और बिहार लोक शिकायत निवारण अधिकार अधिनियम के तहत आने वाले मामलों की सुनवाई के लिए जिला से लेकर अंचल व प्रखंड तक एक चैन तैयार किये गये हैं। जिसकी जिम्मेदारी आई प्रबंधक प्रमोद कुमार चौधरी को दी गई है। जो हर दिन जूम मीटिंग के जरिये कर्मियों से कार्य की प्रगति का फिड बैक लेते हुए लगातार इसकी मॉनिटरिंग कर रहे हैं। इसके अलावे वे कर्मियों के साथ बैठक कर कार्य मे होने वाली परेशानियों को दूर करते हुए ममले का समय पर निष्पादन करने के निर्देश देते रहते हैं। जिसका नतीजा है कि बांका जिला सूबे में अपनी एक अलग पहचान बनाई है।
उपलब्धी में टॉप थ्री में बांका
खास ये कि बांका जिला पिछले डेढ़ वर्षों से लगातार राज्य के शीर्ष तीन जिलों में अपनी स्थायी उपस्थिति बनाए हुए है। यह निरंतर उत्कृष्ट प्रदर्शन जिला प्रशासन की प्रतिबद्धता, प्रभावी निगरानी प्रणाली और कार्यकुशलता को दर्शाता है। जिससे बांका जिला उपलब्धी के मामले में लगातार टॉप थ्री में काबीज है। बांका जिला, न केवल बिहार में बल्कि राष्ट्रीय स्तर पर भी अपनी पहचान बना रहा है। यह जिला प्रशासन की कुशलता और आमजन को समर्पित सेवाओं की प्रतिबद्धता का परिचायक है।
डीएम के कुशल नेतृत्व में बांका जिला हासिल कर रही नई सफलता
बांका जिले की इस शानदार उपलब्धि का श्रेय जिलाधिकारी अंशुल कुमार के उत्कृष्ट, दूरदर्शी एवं सकारात्मक नेतृत्व को जाता है, जिनकी सुदृढ़ कार्यशैली और प्रशासनिक तत्परता ने जिले को हर क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन की ओर अग्रसर किया है। उनकी दूरदर्शी नीतियों, प्रभावी मॉनिटरिंग और नष्पिक्ष प्रशासनिक व्यवस्था के परिणामस्वरूप जिले ने राज्य स्तर पर अपनी मजबूत स्थिति कायम रखी है। बांका प्रशासन की यह उपलब्धि यह साबित करती है कि जब नेतृत्व प्रभावी और प्रशासनिक ढांचा सशक्त हो, तो लोक सेवाओं की गुणवत्ता को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया जा सकता है। आने वाले समय में भी बांका जिला इसी प्रतिबद्धता के साथ प्रशासनिक उत्कृष्टता का एक नया कीर्तिमान स्थापित करेगा।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।