Hindi NewsBihar NewsBanka NewsBank Manager Arrested with English Liquor During Vehicle Check in Baisi

अंग्रेजी शराब के साथ पूर्णिया के स्टेट बैंक के शाखा प्रबंधक गिरफ्तार

बौसी(बांका)। निज संवाददाता बौसी पुलिस ने भलजोर चेक पोस्ट पर वाहन जांच के क्रम

Newswrap हिन्दुस्तान, बांकाTue, 4 March 2025 04:20 AM
share Share
Follow Us on
अंग्रेजी शराब के साथ पूर्णिया के स्टेट बैंक के शाखा प्रबंधक गिरफ्तार

बौसी(बांका)। निज संवाददाता बौसी पुलिस ने भलजोर चेक पोस्ट पर वाहन जांच के क्रम में अंग्रेजी शराब के साथ एक बैंक मैनेजर मैनेजर को गिरफ्तार किया है। इसकी जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष सुधीर कुमार ने बताया कि भलजोर पोस्ट के पास अवर निरीक्षक ब्रजेश कुमार सिंह सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी शराब के लिए वाहन की सघन जांच कर रहे थे। इसी दौरान एक वाहन चेकिंग के क्रम में उसके बैग में दो बोतल अंग्रेजी शराब के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में उसकी पहचान पूर्णिया जिले के बालू टोला के ब्रांच मैनेजर संजीव कुमार हेंब्रम बताया। साथ ही वह बताया कि वह झारखंड के बोकारो स्थित अपने घर से ब्रांच जा रहा था इसी दौरान उसने दो अंग्रेजी शराब की बोतल ले ली थी जिसमें डेढ़ लीटर अंग्रेजी शराब थी। थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार व्यक्ति को उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिक की दर्ज कर न्यायालय भेज दिया गया है। साथ ही थानाध्यक्ष ने बताया कि भलजोर चेक पोस्ट पर वाहनों की सघन चेकिंग की जा रही है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें