बाइक के धक्के से वृद्ध महिला की मौत
बांका के दुधारी के समीप हुआ हादसाबांका के दुधारी के समीप हुआ हादसा मृतक महिला मेनवरण गांव की थी रहने वाली बांका। एक संवाददाता बांका के दुधारी

बांका, एक संवाददाता। बांका के दुधारी पंचायत अंतर्गत मैनबरन गांव के समीप रविवार को एक तेज रफ्तार बाइक के धक्के से बुर्जुग महिला की मौत हो गई। धक्का मारने के बाद बाइक चालक मौके से फरार हो गया। स्थानीय लोगों द्वारा ईलाज के लिए महिला को सदर अस्पताल पहुंचाया गया। जहां ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतिका की पहचान मेनबरन गांव की 70 वर्षीय सुमंति देवी के रूप में हुई है। घटना के बाद मृत सुमंति देवी के आक्रोशित परिजनों ने ग्रामीणों के सहयोग से कुछ देर के लिए बांका बेलहर मुख्य मार्ग को जाम कर दिया था। जिससे आवागमन अवरूद्ध हो गया। मामले की जानकारी मिलते ही बांका बीडीओ चंदन कुमार और थानाध्यक्ष राकेश कुमार मौके पर पहुंचे और सभी को समझा बुझाकर शांत कराया और जाम को हटाने के लिए मनाया साथ ही विभाग की ओर से दी जाने वाले मुआवजे की राशि अतिशीघ्र दिलवाने का आश्वासन भी दिया गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। परिजनों ने बताया कि महिला अपने घर के पास ही खड़ी थी तभी बाइक सवार ने धक्का मार दिया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।