Hindi NewsBihar NewsBagaha NewsWoman Assaulted Over Loan Repayment Demand in Bihar

बकाया रुपये मांगने पर महिला की पिटाई

बेतिया के जगदीशपुर थाना अंतर्गत मझरिया वार्ड 12 में एक महिला, उषा देवी, को उसके पड़ोसी द्वारा कर्ज की रकम मांगने पर पीटा गया। उसने एफआईआर दर्ज कराई है जिसमें पड़ोसी को अभियुक्त बनाया गया है। उषा देवी...

Newswrap हिन्दुस्तान, बगहाMon, 7 April 2025 10:13 PM
share Share
Follow Us on
बकाया रुपये मांगने पर महिला की पिटाई

बेतिया। जगदीशपुर थाना के मझरिया वार्ड 12 में कर्ज में दिए रुपये वापस मांगने पर कतिपय तत्वों ने महिला की पिटाई कर दी। पीड़िता मझरिया निवासी राजेश राम की पत्नी उषा देवी ने जगदीशपुर थाना में एफआईआर दर्ज कराई है। एफआईआर में उषा देवी ने पड़ोसी कोपद्रिं राम उर्फ उपेंद्र राम व उसके परिजनों को अभियुक्त बनाया है। उषा देवी ने एफआईआर में बताया है कि उसने पड़ोसी कोपद्रिं राम की बेटी की शादी में डेढ़ लाख रुपये कर्ज दिए थे। पैसा मांगने पर पिटायी कर दी। कुछ दिन पहले वह कर्ज की रकम मांगने कोपद्रिं राम के घर गई तो उन्होंने पैसा देने से इनकार कर दिया। तब वह अपने घर वापस लौट आई। इसके कुछ ही देर के बाद सारे आरोपित उसके दरवाजे पर आए और गाली गलौज करने लगे। गाली देने से मना करने पर उसके साथ मारपीट करने लगे। शोरगुल होने पर आसपास के लोग आकर झगड़ा शांत कराए। इसके बाद उसे अस्पताल में लाया गया। हालांकि आरोपितों ने आरोप को निराधार बताया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें