Hindi NewsBihar NewsBagaha NewsViolent Attack on Uncle-Nephew Duo in Baghha 10 Suspects Involved

चाचा-भतीजा को मारपीट कर किया जख्मी, एफआईआर दर्ज

बगहा में एक चाचा-भतीजा पर बोलोरो से हमला किया गया, जिससे दोनों घायल हो गए। घटना शुक्रवार शाम को हुई जब वे कोर्ट से लौट रहे थे। घायल सद्दाम ने 10 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच...

Newswrap हिन्दुस्तान, बगहाSun, 23 Feb 2025 01:09 AM
share Share
Follow Us on
चाचा-भतीजा को मारपीट कर किया जख्मी, एफआईआर दर्ज

बगहा, नगर प्रतिनिधि। पूर्व के विवाद में बोलोरो से घात लगा बाइक सवार चाचा-भतीजा को मार कर जख्मी कर दिया। घटना शुक्रवार की शाम करीब 5 बजे बगहा भैरोगंज सड़क पर छोटकीपट्टी के समीप की हैं। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची 112 की पुलिस ने दोनों घायलों को इलाज के लिए बगहा अनुमंडलीय अस्पताल लाया जहां दोनों का इलाज चल रहा है। जहां चिकित्सक डा. विजय कुमार ने दोनों का इलाज किया। डा. विजय कुमार ने बताया दोनों की स्थिति सामान्य है। मिली जानकारी के अनुसार रामनगर थाना क्षेत्र के पिपरा माफी गांव निवासी सद्दाम हुसैन व उनके चाचा चांद बाबू बगहा अनुमंडल कोर्ट में सुनवाई को लेकर आए थे। शाम 5 बजे दोनों बाइक से अपने घर को लौट रहे थे। तभी छोटकीपट्टी के पास बोलोरो और थार गाड़ी से घात लगाए करीब 10 की संख्या में लोगों ने उन पर हमला कर दिया। जिसमें दोनों बुरी तरह से जख्मी हो गये। अचेत स्थिति में अभियुक्त ने दोनों घायलों को घटनास्थल पर छोड़कर फरार हो गये। बाद में 112 की टीम के द्वारा दोनों को इलाज के लिए बगहा अनुमंडली अस्पताल में भर्ती कराया गया। मामले में पीड़ित सद्दाम हुसैन ने मामले में नगर थाने में आवेदन दिया है। जिसमें गांव के ही रैफुल खा, इश्तियाक अहमद, टुन्ना यादव,अंकित यादव, जाकिर खान, अंसारी मियां, खरोदन मियां सहित 10 लोगों को नामजाद करते हुए एफआईआर दर्ज कराया है। नगर थानाध्यक्ष अनिल कुमार ने बताया कि पीड़ित के आवेदन पर मामला दर्ज कर पुलिस मामले में जांच पड़ताल कर रही है। इधर पीड़ित सद्दाम ने बताया कि रसूल मियां ,इश्तियाक अहमद से पूर्व से उनका जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। इस मामले में अभियुक्तों के द्वारा पहले भी उन पर हमला किया जा चुका है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें