कवि के निधन पर शोक सभा का आयोजन
रामनगर में रविवार को कवि डॉ. अरुण चम्पारणी के निधन पर शोक सभा का आयोजन किया गया। सोमेश्वर साहित्य परिषद और भगत सिंह चौक पर आयोजित कार्यक्रम में कई गणमान्य व्यक्तियों ने उनकी साहित्यिक और सांस्कृतिक...

रामनगर। कवि व गीतकार डॉ. अरुण चम्पारणी के निधन पर रविवार को सोमेश्वर साहित्य परिषद के परिसर व भगत सिंह चौक पर अलग अलग शोक सह श्रद्धांजलि सभा की गई। सोमेश्वर साहित्य परिषद में परमार्थ संस्थान के तत्वाधान में सभा का संचालन दिनेश मुखिया ने व भगत सिंह चौक पर आयोजित कार्यक्रम का संचालन विजय गुप्ता ने किया। इस मौके पर शिक्षाविद आचार्य दिनेश शुक्ला, नप के ब्रांड एम्बेसडर सदाकांत शुक्ला, राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित शिक्षक ओबेदुर रहमान, भगत सिंह स्मारक समिति के अध्यक्ष शेख औरंगजेब, कवि शिवनाथ चौबे अनपढ़, प्रोफेसर असलम खान, हेमराज बैठा, संजय मिश्रा, अभिषेक राय, अनुराग मिश्रा, लालबाबू पटेल, पिंटू गुप्ता, बिट्टू सिंह, मनोज यादव, मनीष पांडेय, अनिल राय, नवीन श्रीवास्तव समेत अन्य कई गणमान्य लोग शामिल रहें। शोकसभा को संबोधित करते हुए उपस्थित लोगों ने उनके व्यक्तित्व व कृतित्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। इस शोकसभा में कलाकार असलम खां ने भोजपुरी गीतकार के लिखे गीतों को सुनाकर अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि साहित्यिक व सांस्कृतिक गतिविधियों में वह बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेते थे। होली, स्वतंत्रता दिवस, गणतंत्र दिवस आदि पर आयोजित होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रम में उनकी महत्वपूर्ण भागीदारी रहती थी। कार्यक्रम में डा चम्पारणी के चित्र पर माल्यार्पण कर उनको श्रद्धांजलि दी गई। अंत में दिवंगत आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।