Hindi NewsBihar NewsBagaha NewsTragic Death of Teacher Mohan Prasad Kushwaha Due to Electric Shock in Sauraha

पिपरासी में करंट लगने से शिक्षक की हुई मौत

सौरहा के उत्क्रमित मध्य विद्यालय के शिक्षक मोहन प्रसाद कुशवाहा की शुक्रवार को करंट लगने से मौत हो गई। वे खेत में सिंचाई कर रहे थे, तभी उन्हें करंट लगा। अस्पताल ले जाने पर उनकी मौत हो गई। उनका अंतिम...

Newswrap हिन्दुस्तान, बगहाSun, 23 Feb 2025 01:19 AM
share Share
Follow Us on
पिपरासी में करंट लगने से शिक्षक की हुई मौत

पिपरासी,एक प्रतिनिधि। प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय, सौरहा के शिक्षक मोहन प्रसाद कुशवाहा (47) की मौत शुक्रवार की शाम करंट लगने से हो गई। वे सौरहा पंचायत के भिलोरवा टोला के निवासी थे। थानाध्यक्ष अशोक कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम कराने के बाद शव शिक्षक के परिजनों को सौंप दिया गया है। मामले में अस्वभाविक मौत का मामला दर्ज किया जा रहा है। ग्रामीण सूत्रों के अनुसार मोहन प्रसाद शुक्रवार को विद्यालय से घर लौटे। उसके बाद गांव के बगल में अपने खेत में बिजली के मोटर से हो रहे सिंचाई को देखने चले गए। इस दौरान वे खुद भी मोटर से पटवन करने में जुट गये। तभी उन्हें करंट लगा और छटपटाकर वही गिर गये। आसपास के लोगों ने शोर मचाया तो ग्रामीण मुकेश कुशवाहा, विजय कुशवाहा समेत अन्य वहां पहुंचे। बिजली काटकर शिक्षक को आननफानन में लेकर यूपी के पडरौना अस्पताल पहुंचे। यहां डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। परिजन जिला अस्पताल के लिए निकले, लेकिन रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया। जिला अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इधर, शनिवार को शिक्षक के शव का अंतिम संस्कार कर दिया। मुखिया प्रेम मेहता ने बताया कि उन्हें चार बेटी और एक बेटा है। इसमें दो बेटियों की शादी हो चुकी है। दो बेटी और बेटा पढ़ाई कर रहे हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें