Hindi NewsBihar NewsBagaha NewsTragic Death of 26-Year-Old Jalewash Sah in Valmikinagar Drowned in Hydel Canal

नहर में गिरकर युवक की मौत

वाल्मीकिनगर के शिवपुरी मोहल्ला निवासी जलेश्वर साह (26) का शव रविवार को हाइडल नहर में मिला। पिता के अनुसार, जलेश्वर शुक्रवार रात होटल से लौटते समय लघुशंका करने गए थे, तभी गिरकर डूब गए। परिजनों ने...

Newswrap हिन्दुस्तान, बगहाMon, 17 March 2025 01:00 AM
share Share
Follow Us on
नहर में गिरकर युवक की मौत

वाल्मीकिनगर, एक प्रतिनिधि। वाल्मीकिनगर के शिवपुरी मोहल्ला निवासी जलेश्वर साह (26) का शव रविवार की सुबह 6 आरडी पुल के हाइडल नहर के जाली में चारघरिया गांव के समीप से पुलिस ने बरामद किया है। मृतक के पिता जटाशंकर साह ने आशंका जतायी है कि शुक्रवार की रात होटल से लौटते वक्त उनका पुत्र लघुशंका करने के लिए नहर के किनारे गया था। पैर फिसलने के कारण वह नहर में गिरकर पानी में डूब गया। इससे उसकी मौत हो गयी होगी। थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने बताया कि मृतक जलेश्वर साह के परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया है। परिजनों की इच्छा अनुसार मृतक के शव को उनके हवाले कर दिया गया है। पुलिस ने ओडी केस दर्ज किया है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार जलेश्वर साह व उसके पिता जटाशंकर साह वाल्मीकिनगर बाराज के समीप नाश्ता पानी का होटल चलाते हैं। 14 मार्च होली के दिन रात्रि 9 बजे जलेश्वर साह अपने दुकान से घर की ओर आ रहा था। इसी दौरान नहर के किनारे लघुशंका करने के क्रम में पैर फिसलने से नहर में जा गिरा। गिरने की वजह से वह गहरे पानी में चला गया। पानी में डूबकर उसकी मौत हो गयी। परिजनों ने जलेश्वर के लापता होने की सूचना वाल्मीकिनगर पुलिस को दी थी। पुलिस अपने स्तर से खोजबीन कर रही थी। पुलिस व परिजन के काफी खोजबीन के बाद रविवार की सुबह नहर में उसका शव मिला। मृतक को तीन बच्चे है। जिसमें बड़ी बेटी पलक (6), अनन्या (4) और लड़का कान्हा (2)है। पत्नी ममता देवी सहित अन्य परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।