Hindi NewsBihar NewsBagaha NewsTragic Accident at Lauria Sugar Mill Welder Dies During Ethanol Plant Construction

लौरिया मिल में निर्माणाधीन प्लांट से गिरा मिस्त्री, मौत

लौरिया चीनी मिल में इथेनॉल प्लांट के निर्माण के दौरान वेल्डर संदीप कुमार गिरि (35) की वेल्डिंग करते समय सरिया टूटने से मौत हो गई। घटना गुरुवार को हुई और संदीप को एंबुलेंस से लौरिया पीएचसी में लाया...

Newswrap हिन्दुस्तान, बगहाFri, 21 Feb 2025 11:05 PM
share Share
Follow Us on
लौरिया मिल में निर्माणाधीन प्लांट से गिरा मिस्त्री, मौत

बेतिया/लौरिया। एक संवाददाता। लौरिया चीनी मिल में निर्माणाधीन इथेनॉल प्लांट में ब्यॉलर पर सरिया की वेल्डिंग के दौरान नीचे गिर जाने से वेल्डर संदीप कुमार गिरि (35) की मौत हो गई। घटना गुरुवार दोपहर की है। संदीप सीवान जिले के रघुनाथपुर थाना क्षेत्र के हरपुर के सुरेंद्र गिरि का पुत्र था। हादसे के बाद संदीप को कर्मियों ने एंबुलेंस से लौरिया पीएचसी में भर्ती कराया। वहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मृत घोषित किए जाने के बाद कर्मी उसे लेकर जीएमसीएच पहुंचे व शव छोड़कर फरार हो गये। टीओपी प्रभारी मदन कुमार मांझी ने बताया कि गुरुवार को ही उसकी मौत हो गई थी। पोस्टमार्टम कराने के लिए कोई नहीं आया था। शुक्रवार को पोस्टमार्टम के बाद शव मोर्चरी में रखा गया। परिजनों के आने पर बयान दर्ज कर संबंधित थाने को भेजा जाएगा। लौरिया थानाध्यक्ष रमेश कुमार शर्मा ने बताया कि मामले में शिकायत नहीं आई है। जानकारी जुटाई जा रही है। आवेदन मिलते ही कार्रवाई शुरू कर दी जाएगी। इधर, शुक्रवार को परिजन व कंपनी के लोग पहुंचे और जीएमसीएच से शव लेकर चले गये। जानकारी के अनुसार, लौरिया चीनी मिल परिसर में इथेनॉल बनाने के लिए प्लांट का निर्माण किया जा रहा है। इसमें ब्यॉलर बनाने का ठेका पुणे की कंपनी को मिली है। पुणे की कंपनी ने पेटी कांट्रैक्ट पर चंडीगढ़ की कंपनी को ठेका दिया है। संदीप चंडीगढ़ की कंपनी में वेल्डर था। वह गुरुवार को ब्यॉलर पर चढ़कर सरिया वेल्डिंग कर रहा था। इसी दौरान सरिया टूट गया और वह नीचे गिर गया।

मृतक लौरिया चीनी मिल का कर्मी नहीं था। वह एक एजेंसी का कर्मी था। एजेंसी से बात हुई है। जितना मुआवजा उसे मिलना चाहिए, वह उसके परिवार को दिलाया जाएगा।

-अजय कुमार, जीएम, लौरिया चीनी मिल

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें