Hindi NewsBihar NewsBagaha NewsShikarpur Police Arrest Two Bootleggers with English and Local Liquor
शराब के साथ धंधेबाज गिरफ्तार ,बाइक जब्त
नरकटियागंज की शिकारपुर पुलिस ने छापेमारी कर दो शराब धंधेबाजों को गिरफ्तार किया। अर्जुन साह के पास से पांच टेट्रा पैक अंग्रेजी शराब और अशोक धांगड़ के पास से छह लीटर चुलाई शराब बरामद की गई। दोनों को जेल...
Newswrap हिन्दुस्तान, बगहाWed, 12 Feb 2025 11:35 PM

नरकटियागंज। शिकारपुर पुलिस ने छापेमारी कर अंग्रेजी व चुलाई शराब के साथ दो धंधेबाजों को गिरफ्तार किया है।धराए धंधेबाजों में डीके शिकारपुर गांव निवासी अर्जुन साह व हरदिया धांगड़ टोली निवासी अशोक धांगड़ शामिल हैं।थानाध्यक्ष अवनीश कुमार ने बताया कि अर्जुन साह के पास से पांच पीस टेट्रा पैक अंग्रेजी शराब बरामद की गई है तो अशोक धांगड़ के पास से छह लीटर देशी चुलाई शराब व तीन पीस टेट्रा पैक अंग्रेजी शराब की बरामदगी की गई है।उन्होंने बताया कि अशोक की अपाची बाइक भी जब्त की गई है।थानाध्यक्ष ने बताया कि दोनो धंधेबाजों को जेल भेज दिया गया है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।