Hindi NewsBihar NewsBagaha NewsScience Exhibition and Library Inauguration Held at Private School in Chhanpatiya

विद्यार्थी हमेशा कुछ नया करने की सोचें

चानपटिया में एक निजी विद्यालय में विज्ञान प्रदर्शनी, स्मार्ट क्लास और पुस्तकालय का उद्घाटन किया गया। मुख्य अतिथि रजनी देवी और विशिष्ट अतिथि सम्राट सिंह ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। विद्यार्थियों ने...

Newswrap हिन्दुस्तान, बगहाFri, 28 Feb 2025 11:37 PM
share Share
Follow Us on
विद्यार्थी हमेशा कुछ नया करने की सोचें

चनपटिया। ढाढ़ चौक स्थित एक निजी विद्यालय में शुक्रवार को विज्ञान प्रदर्शनी, स्मार्ट क्लास व पुस्तकालय उद्घाटन कार्यक्रम का आयोजन हुआ। जिसका उद्घाटन मुख्य अतिथि नपं की मुख्य पार्षद रजनी देवी व विशिष्ट अतिथि थानाध्यक्ष सम्राट सिंह ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। कार्यक्रम में महिला सब इंस्पेक्टर प्रतिमा दुबे, भाजपा नेता राजकिशोर प्रसाद, डॉ. वतन केसरी भी शामिल हुए। इस विज्ञान प्रदर्शनी में छात्र-छात्राओं ने ज्वालामुखी विस्फोट, जल शोधन मॉडल, सौर ऊर्जा, सौरमंडल, शून्य कार्बन सिटी, स्वच्छ स्मार्ट सिटी, वर्षा जल संचयन, भूतापीय ऊर्जा विद्युत शक्ति आदि विषयों पर आकर्षक व मनमोहक मॉडल प्रस्तुत किया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें