Hindi NewsBihar NewsBagaha NewsPolice Arrests Accused in Minor Kidnapping Case in Shikarpur

पॉस्को एक्ट का आरोपित गिरफ्तार

नरकटियागंज के शिकारपुर थाना क्षेत्र में नाबालिग का अपहरण करने के आरोप में प्रमोद पाल को गिरफ्तार किया गया है। यह घटना दिसम्बर 2024 में हुई थी, जब आरोपित ने पीड़िता का जबरन अपहरण किया था। एफआईआर के...

Newswrap हिन्दुस्तान, बगहाSun, 23 Feb 2025 12:09 AM
share Share
Follow Us on
पॉस्को एक्ट का आरोपित गिरफ्तार

नरकटियागंज। शिकारपुर थाना के एक गांव में घटी नाबालिग अपहरण कांड में पुलिस ने आरोपित डीके शिकारपुर गांव निवासी प्रमोद पाल को गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष अवनीश कुमार ने बताया कि दिसम्बर 2024 में घटी नाबालिग अपहरण में उसके पिता ने शिकारपुर थाने में एफआईआर दर्ज कराई थी। आरोप था कि घर में सोए रहने के दौरान आरोपित ने उसकी पुत्री का जबरन अपहरण कर लिया था। नाबालिग के पिता ने एक फोन नंबर भी उपलब्ध कराया था। नंबर के आधार पर आरोपित की खोजबीन जारी थी। इसी बीच लडक़ी की बरामदगी कर ली गई।लेकिन आरोपी पकड़ में नही आ सका। शुक्रवार की रात्रि में उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें