चार दिनों से गायब विवाहिता का मिला शव
बिहार के मझौलिया में प्रमिला देवी (20) की हत्या कर दी गई। पति की दूसरी शादी का विरोध करना महंगा पड़ा। उसका शव मन के धोबिया घाट से बरामद हुआ, जबकि ससुराल पक्ष के लोग फरार हैं। पुलिस ने भसुर मनोज पासवान...
मझौलिया, एक प्रतिनिधि। विवाहिता को पति की दूसरी शादी का विरोध करना महंगा पड़ा। परिवार में चली आ रही दो-दो शादियों की परंपरा को तोड़ने में उसे जान से हाथ धोना पड़ा। मझौलिया पुलिस ने शेख मंझरिया स्थित मन के धोबिया घाट से बोरे में बंद उसका शव के शव रविवार की सुबह में बरामद किया। वह शेख मंझरिया पंचायत के वार्ड-6 निवासी सनोज पासवान की पत्नी प्रमिला देवी (20) थी। थानाध्यक्ष विश्वमोहन चौधरी ने बताया कि ससुराल पक्ष के लोगों ने विवाहित की हत्या कर साक्ष्य छिपाने के लिए शव को बोरे में बंद कर मन में फेंक दिया था।
वह बीते एक मई से गायब थी। मामले में उसके भसुर मनोज पासवान को गिरफ्तार किया गया है। उसके पति सनोज पासवान, ससुर योद्धा पासवान व सास घर छोड़कर फरार हैं। उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। विवाहिता की ननद का आज कथा मटकोर है। सोमवार को उसकी बारात आनी है। परिजनों की ओर से आवेदन मिलने का इंतजार पुलिस कर रही है। ग्रामीणों ने बताया कि बीते एक मई से विवाहिता लापता थी। मायके वालों ने उसके भसुर शेख मंझरिया के वार्ड-6 के मनोज पासवान को पकड़ लिया। सख्ती बरतने पर उसने मुंह खोल दिया। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने मन के धोबिया घाट से विवाहिता का शव बरामद किया। भाई हरपुर गढ़वा पंचायत के बथना वार्ड-6 के विनोद पासवान ने बताया कि मेरी बहन की शादी वर्ष 2018 में मंझरिया शेख निवासी योद्धा पासवान के पुत्र सनोज पासवान से हुई थी। उसे एक पांच साल का पुत्र लाडला कुमार है। शादी में शामिल होने के लिए हमलोग उसके ससुराल पहुंचे। तब उसके भसुर मनोज पासवान ने हमलोगों को उसके कहीं चले जाने की बात कही। हमलोग उसे पकड़कर पिलर में बांध दिया। पुलिस ने भसुर मनोज पासवान से सख्ती से पेश आई। उसने शव का पता बता दिया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।