Hindi NewsBihar NewsBagaha NewsMinor Earthquake Shakes Bettiah District Residents Evacuate at Night

देर रात कांपी धरती, घर से निकलकर भागे लोग

बेतिया में गुरुवार रात लगभग ढाई बजे हल्का भूकंप आया। अधिकांश लोग नींद में थे, लेकिन जो जाग गए, वे बाहर निकल आए। भूकंप की तीव्रता कम थी, इसलिए बहुत से लोगों को पता नहीं चला। कुछ ने बिस्तर और पंखे के...

Newswrap हिन्दुस्तान, बगहाFri, 28 Feb 2025 11:15 PM
share Share
Follow Us on
देर रात कांपी धरती, घर से निकलकर भागे लोग

बेतिया, बेतिया कार्यालय। जिले में गुरुवार की देर रात लगभग ढाई बजे अचानक से एक बार फिर डरती डोल गई। अधिकांश लोग नींद में थे, इससे उन्हें पता नहीं चला। लेकिन जिन्हें पता चला वे घर से बाहर निकलें। चनपटिया के मनोज कुमार ने बताया गुरुवार रात 2.26 बजे भूकंप के झटके महसूस किये गये। हमलोग बाल-बच्चों के साथ बाहर निकलें। चंद सेकेंड के लिए यह कंपन हुआ था। पुरानी गुदरी के संतोष कुमार ने बताया कि अचानक से बिस्तर और पंखा हिलने लगा इसके बाद लोग घर से बाहर निकल गए। भूकंप के झटके ने लोगों को झकझोर दिया। हालांकि भूकंप के झटके उतने तेज नहीं थे। काफी लोगों को पता भी नहीं चल पाया लेकिन लोगों का कहना था कि पंख के अचानक हिलने के कारण उन्हें महसूस हुआ कि भूकंप आया है। लोगों ने बिस्तर के हिले और पंखा डोलने की शिकायत की। एमजेके कॉलेज की भूगोल विभाग की प्राध्यापिका डॉक्टर बरखा चपलोत ने बताया कि भूकंप काफी कम तीव्रता का था। यही कारण था कि कोई लोगों को पता नहीं चल पाया। नगर समेत ग्रामीण क्षेत्रों में भी भूकंप के झटके महसूस होने से लोग घर से बाहर निकाल गए।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें