Hindi NewsBihar NewsBagaha NewsIntensive Vehicle Inspection Campaign in Jamuniya to Control Crime and Smuggling
वाहन जांच अभियान में तीन सवारों पर नजर
जमुनिया में सहोदरा थाना क्षेत्र में रविवार को सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया। थानाध्यक्ष राजीव रंजन कुमार के अनुसार, जांच के दौरान नियम तोड़ने वालों से जुर्माना वसूला गया। बाइक और कार की डिक्की के...
Newswrap हिन्दुस्तान, बगहाSun, 27 April 2025 10:24 PM

जमुनिया। सहोदरा थाना क्षेत्र के सीमा सड़क पर रविवार को सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया। थानाध्यक्ष राजीव रंजन कुमार ने बताया कि वरीय पदाधिकारी के आदेश पर जांच की जा रही है। इस दौरान जुर्माना वसूला गया। बाइक और कार की डिक्की के साथ कागजात की भी जांच की गई। नियम तोड़ने वालों से मौके पर जुर्माना वसूला गया। जांच के दौरान एक बाइक पर तीन सवारों पर पुलिस की विशेष नजर रही। अभियान का मुख्य उद्देश्य अपराध नियंत्रण और तस्करी पर रोक लगाना रहा। जम्मू-कश्मीर में आतंकी हमला के बाद स्थानीय पुलिस एक्टिव हो गयी है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।