Hindi NewsBihar NewsBagaha NewsFormation of Block Level Implementation Committee in Sikta and Ramnagar

सिकटा में शाब्बीर अनवर बने अध्यक्ष

सिकटा और रामनगर में प्रखंड स्तरीय कार्यक्रम क्रियान्वयन समिति का गठन किया गया है। जदयू और भाजपा के पदाधिकारियों को अध्यक्ष और उपाध्यक्ष बनाया गया है। समिति में कुल 13 सदस्यों को शामिल किया गया है।...

Newswrap हिन्दुस्तान, बगहाFri, 11 April 2025 12:37 AM
share Share
Follow Us on
सिकटा में शाब्बीर अनवर बने अध्यक्ष

सिकटा,एक संवाददाता। प्रखंड स्तरीय कार्यक्रम क्रियान्वयन समिति का गठन किया गया है। इसके मुताबिक जदयू के सिकटा प्रखंड अध्यक्ष मोहम्मद शाब्बिर अनवर उर्फ मुन्ना को अध्यक्ष व भाजपा के मंडल अध्यक्ष सोनी राय को उपाध्यक्ष,वहीं पूजन महतो समेत मधुसूदन पटेल,अशोक सिंह,मोहम्मद मैनुद्दीन, शारदा देवी,अमरनाथ भगत, मनोज कुमार केसरी, बिट्टू कुमार राय अंकिता कुमारी, इनरमन,पिन्टू कुमार,सुजीत कुमार श्रीवास्तव वअनवर हुसैन को सदस्य मनोनीत किया गया है। अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव इरशाद आलम उर्फ मुन्ना ने खुशी जाहिर की है। इधर रामनगर में प्रखंड स्तरीय बीस सूत्री कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति का गठन कर दिया है। जिसके अध्यक्ष जनक साह व उपाध्यक्ष संजय मिश्रा बनाए गए है। इस संबंध में पत्र जारी कर दिया गया है। जिसके अनुसार अध्यक्ष व उपाध्यक्ष समेत 13 सदस्य बनाए गए हैं। सदस्यों में उपेन्द्र प्रसाद, पूनम देवी, गौतम कुमार महतो, प्रमोद कुमार साह, अनिल पाण्डेय, सरस्वती भट्टाचार्य, उमेश राम, मनीष पांडेय, अजीत गुप्ता, उमेश राम, लालबाबू पटेल, संजय राय, तबरेज आलम व लतीफन देवी शामिल हैं। कैबिनेट सचिवालय विभाग ने इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी है। इधर चनपटिया में प्रखंड कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति का पुनर्गठन कर दिया गया है। मंकेश्वर दुबे को प्रखंड 20 सूत्री कमेटी का अध्यक्ष एवं अशोक कुमार ओझा को उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया है। वही अमित कुमार गुप्ता, डॉ. वतन केसरी, मो. रिजवान अंसारी, रामप्रवेश सिंह, चंद्रभूषण राय, रूपम श्रीवास्तव, राजकुमार राम, अखिलेश कुमार, वीरेंद्र प्रसाद आदि है। हीरालाल सिंह, अखिलेश आजाद, मोहतरमा खदीजन खातून, वीर बहादुर ठाकुर को कमेटी का सदस्य नामित किया गया है। इनके मनोनयन पर भाजपा नेता राजकिशोर प्रसाद, अनिल गुप्ता, कृष्णा पासवान, जदयू के राजन साहू, मैनुद्दीन अंसारी आदि ने 20 सूत्री कमेटी के सभी मनोनीत अध्यक्ष, उपाध्यक्ष व सदस्यों को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि स्थानीय स्तर पर सरकार के कार्यों की निगरानी करने व जमीनी स्तर की जानकारी सरकार तक पहुंचाने में सुगमता होगी। बता दें कि इस कमेटी के पदेन सदस्यों में विधानसभा और विधान परिषद के सदस्य भी शामिल रहेंगे। पंस के अध्यक्ष, सभी बैंकों के शाखा प्रबंधक, सीओ, अनुमंडल और प्रखंडस्तरीय सभी प्रशासनिक और तकनीकी पदाधिकारी भी इसके पदेन सदस्य बनाए गए हैं। वही प्रखंड विकास पदाधिकारी इस समिति के पदेन सचिव होंगे, जो कार्रवाई को आहूत करेंगे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें