Hindi NewsBihar NewsBagaha NewsDM Dinesh Kumar Rai Resolves 89 Public Grievances at Janata Darbar in Betia

जनता दरबार में आए 89 मामलों का हुआ निष्पादन

बेतिया में डीएम दिनेश कुमार राय के जनता दरबार में शुक्रवार को 89 मामले आए। कई मामलों का ऑन द स्पॉट निराकरण किया गया। शिकायतों को सुनने के बाद, संबंधित अधिकारियों को समस्याओं का शीघ्र समाधान करने के...

Newswrap हिन्दुस्तान, बगहाFri, 21 Feb 2025 10:58 PM
share Share
Follow Us on
जनता दरबार में आए 89 मामलों का हुआ निष्पादन

बेतिया, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। डीएम के जनता दरबार में शुक्रवार को कुल 89 मामले आए। जिसमे से कई का ऑन द स्पॉट निराकरण किया गया। जनता दरबार में आए लोगों की समस्याओं एवं शिकायतों को डीएम दिनेश कुमार राय ने बारी-बारी से सुना। जनता दरबार में कई समस्याओं एवं शिकायतों का ऑन-द-स्पॉट समाधान कराया गया। साथ ही कई मामलों में संबंधित प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों को फोन कर समस्याओं का समाधान करने के लिए शीघ्र समुचित कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया। जनता दरबार में आए जिन मामलों का समाधान आज नहीं हो सका, उसे संबंधित विभाग और अधिकारियों को भेजते हुए तेजी से नियमानुकूल समाधान कराने के लिए निर्देशित किया गया। जनता दरबार में कई तरह के मामले आए। जिसमें राजस्व, शिक्षा, आपूर्ति, आवास, स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या आदि शामिल हैं। जिलाधिकारी ने हर मामले को बहुत गौर से सुना और नियमानुसार समाधान की दिशा में आवेदन को आगे बढ़ाया। जिन लोगों के द्वारा अपनी समस्याओं से डीएम को अवगत कराया उनमें शोभा देवी, उर्मिला देवी, कासिम मियां, अवनीश कुमार, सबीना खातून, मु. सरस्वती देवी, आलमगीर अंसारी, मंजीत कुमार पासवान, सुमन देवी, सरोज देवी, नन्दिता गुप्ता, जितेन्द्र कुमार यादव, नसीम आरा, अमरनाथ कुशवाहा, सुगंधी देवी, सुबोध कांत तिवारी आदि के नाम शामिल हैं। इस अवसर पर एडीएम राजीव कुमार सिंह, अपर समाहर्ता, विभागीय जांच कुमार रविन्द्र, अपर समाहर्ता-सह-जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, अनिल कुमार सिन्हा, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी अमरेन्द्र कुमार, वरीय उप समाहर्ता-सह-जिला सूचना एवं जनसम्पर्क पदाधिकारी रोचना माद्री, वरीय उप समाहर्ता निधि राज, जिला गोपनीय शाखा सुजीत कुमार सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें