कांग्रेस ने संगठन की मजबूती पर दिया बल
कांग्रेस पार्टी ने संगठन को मजबूत करने के लिए बगहा के वरवा पंचायत में चौपाल का आयोजन किया। जिला अध्यक्ष प्रमोद सिंह के नेतृत्व में बूथ स्तर पर पार्टी की सदस्यता बढ़ाने और आगामी विधानसभा चुनाव की...

बगहा ,नगर प्रतिनिधि । पार्टी के संगठन को और अधिक मजबूत करने को लेकर कांग्रेस अब पंचायत में चौपाल लगा रही है। इसी क्रम में रविवार को बगहा बगहा जिला अध्यक्ष प्रमोद सिंह के नेतृत्व में बाल्मीकि नगर विधानसभा क्षेत्र के मधुबनी प्रखंड में वरवा पंचायत के वरवा गांव में चौपाल का आयोजन किया गया। इसमें कांग्रेस पार्टी के संगठन को बूथ स्तर पर मजबूत करने एवं अधिक से अधिक लोगों को पार्टी की सदस्यता दिलाने सहित आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर संगठन की मजबूती पर चर्चा किया गया। संगठन से अधिक से अधिक महिलाओं को जोड़ा जाए। इसको लेकर भी पार्टी कार्यकर्ताओं ने विचार विमर्श किया।
इस अवसर पर अपने संबोधन में जिला अध्यक्ष प्रमोद सिंह ने कहा कि कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ होते हैं। संगठन की मजबूती को लेकर जरूरी है कि अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं को पार्टी की सदस्यता दिलाई जाए। इसको लेकर पार्टी के स्तर से सदस्यता अभियान भी चलाया जा रहा है। ताकि कांग्रेस पार्टी को और अधिक मजबूत किया जा सके। इस अवसर पर जिला प्रभारी महिला रेश्मा जाफरी सहित रमाशंकर दुबे एवं दर्जनों की संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं मौजूद थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।