घर-घर दस्तक से कांग्रेस होगी मजबूत
बेतिया में कांग्रेस को मजबूत करने के लिए नव मनोनीत अध्यक्ष प्रमोद सिंह पटेल का अभिनंदन समारोह आयोजित हुआ। शेख कामरान ने कहा कि कांग्रेस को हर घर पर दस्तक देना होगा। उन्होंने विश्वास जताया कि आगामी...
बेतिया, बेतिया कार्यालय। कांग्रेस को मजबूत करने के लिए हमें हर घर पर दस्तक देना होगा। जिस वक्त भी अध्यक्ष आवाज देंगे हमें अपने साथ पायेंगे। उक्त बाते अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के सदस्य सह पूर्व जिलाध्यक्ष शेख कामरान ने कही। जिला कांग्रेस कमिटी के नव मनोनीत अध्यक्ष प्रमोद सिंह पटेल का अभिनंदन समारोह का आयोजन निवर्तमान जिला अध्यक्ष भारत भुषण दुबे की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। नव मनोनीत अध्यक्ष प्रमोद सिंह पटेल एक जुझारू व्यक्ति हैं। वे बीसों वर्ष से कांग्रेस से जुड़े हुए हैं। जनता की समस्याओं के लिए लड़ना उनकी प्रवृत्ति में शामिल हैं। शेख कामरान ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में जिले की जनता बदलाव चाहती है। उम्मीद ही नहीं पूर्ण विश्वास है कि प्रमोद सिंह के नेतृत्व में हम जिले में सभी सीटों पर चुनाव जीतेंगे। नेशनल हेराल्ड मामले का जिक्र करते हुए शेख कामरान ने कहा कि सरकार द्वारा गलत रुप से सोनिया गांधी तथा राहुल गांधी को फंसा कर परेशान किया जा रहा है। हम इसका घोर विरोध करते हैं। समारोह में कांग्रेस के विभिन्न मोर्चा संगठनों के विभागाध्यक्ष, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ, अति पिछड़ा और अनुसूचित जाति से जुड़े कार्यकर्ताओं की उपस्थिति ने इस कार्यक्रम को और अधिक महत्वपूर्ण बना दिया। पूर्व विधायक मदन मोहन तिवारी और भारतीय यूथ कांग्रेस के जिला प्रवेक्षक शिशिर श्रीवास्तव ने भी अपने विचार साझा किए तथा नए जिलाध्यक्ष की योग्यता और कार्यशैली की सराहना की। कार्यक्रम के अंत में एकजुटता का प्रदर्शन करते हुए उपस्थित सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने बेतिया की सामाजिक और राजनीतिक स्थिति में सुधार के लिए अपने प्रयास जारी रखने का संकल्प लिया। मौके पर इरशाद हुसैन, अभिषेक रंजन महिला कांग्रेस के जिला पर्यवेक्षक रेशमा जाफरी,अनुराग सिंह, जिला युवा कांग्रेस के जिला कार्यकारी अध्यक्ष मोहम्मद एजाज, वसी अहमद, सुरेंद्र कुशवाहा आदि थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।