‘बेरोजगारी का दंश झेल रहा पूरा देश
कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह ने कहा कि देश बेरोजगारी से जूझ रहा है और धार्मिक-जातीय राजनीति हो रही है। उन्होंने 'संविधान बचाओ यात्रा' की शुरुआत की, जिसका उद्देश्य सभी धर्मों को एकजुट...

नरकटियागंज, हिंस/निप्र। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह ने कहा कि पूरा देश बेरोजगारी का दंश झेल रहा है। देश आर्थिक रूप से गुलाम हो गया है। यहां केवल धर्म-जाति की राजनीति हो रही है। कांग्रेस पार्टी ने सभी धर्म के लोगों को जोड़ने के लिए संविधान बचाओ यात्रा की शुरुआत की है। ताकि देश के सभी वर्ग के लोग आपसी भाईचारे के साथ रह सके। वे नरकटियागंज में रविवार को आयोजित संविधान जिंदाबाद सम्मेलन में बोल रहे थे। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने न्याय यात्रा के बाद संविधान बचाओ यात्रा की शुरुआत की है। इस यात्रा का मकसद हर जाति-धर्म के लोगो को जोड़ना है। यह यात्रा कन्या कुमारी से लेकर पूरे देश का भ्रमण करेगी और लोगों को जागरूक करेगी। देश को बचाने के लिए इस यात्रा की शुरूआत की गई है। अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष उमैर खान ने कहा कि भापजा देश के लोगों को गुमराह कर रही है। बेरोजगारी, महंगाई जैसे मुद्दे पर वर्तमान सरकार का ध्यान नहीं है। ऐसे में कांग्रेस ने लोगों को एकजुट कर देश से एनडीए गठबंधन को भगाने का संकल्प लिया है। अब देश के हर तबके के लोग जागरूक हो चुके हैं। नतीजा यूपी चुनाव सबके सामने है। यूपी में भाजपा को लोगों ने नकार दिया है। अब बिहार की बारी है। यहां एनडीए की लंगड़ी सरकार को भी लोग नकार देंगे। इसको लेकर बूथ स्तर तक कांग्रेस को और भी मजबूत करने का निर्णय लिया है। यह सम्मेलन इसका आगाज है। बापू की कर्मभूमि से इसकी शुरुआत की जाएगी। अल्पसंख्यक प्रदेश अध्यक्ष वसी अहमद, जिलाध्यक्ष भारतभूषण दुबे, पूर्व विधायक मदन मोहन तिवारी, वरिष्ठ नेता इरशाद हुसैन, अमजद अली, शमीम अहमद, अभिषेक राय, आदि ने विचार रखे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।