मशाल प्रतिभा खोज प्रतियोगिता को ले हुई बैठक
सिकटा में प्रखंड कार्यालय में मशाल प्रतिभा खोज प्रतियोगिता के लिए बैठक हुई। बीडीओ अजीत कुमार रौशन की अध्यक्षता में विभिन्न खेलों के लिए स्थल का चयन किया गया। 14 से 16 वर्ष के बच्चों के लिए प्रखंड...
सिकटाÜ। प्रखंड कार्यालय में मशाल प्रतिभा खोज प्रतियोगिता हेतु प्रखंड स्तरीय कमेटी की बैठक की गई। अध्यक्षता बीडीओ अजीत कुमार रौशन ने की।बैठक में विद्यालय स्तर के अलावे सीआरसी व प्रखंडस्तरीय प्रतियोगिता के तैयारी के सफलता के लिए विस्तृत चर्चा की गई। जिसमें 14 से 16 वर्ष से निम्न उम्र वाले बच्चों की विभिन्न खेलों के लिए प्रखंडस्तर पर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय,सिकटा परिसर में खेल तथा दौड़ के लिए स्थल चयन किया गया। इस बीच प्रखंड स्तरीय समिति का गठन की गई। जिसमें अध्यक्ष बीडीओ अजीत कुमार रौशन व सदस्यों में बीईओ संजय कुमार सिंह, थानाध्यक्ष राज रौशन, सीएचसी प्रभारी डॉ. अनवार अहमद व नोडल शारिरिक शिक्षक श्याम कुमार को शामिल हैं। बीडीओ श्री रौशन ने बताया कि विद्यालय से चयनित बच्चों का सीआरसी स्तर पर शामिल किया जायेगा। प्रत्येक सीआरसी से 77 चयनित बच्चे प्रखंडस्तरीय प्रतियोगिता में शामिल होंगे। सीआरसी से चयनित बच्चों को टीशर्ट प्रदान किया जायेगा। बैठक में बीआरसी से अभिताभ कुमार व सिकटा थाना से एएसआई सुभाष कुमार समेत कई शामिल थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।