Hindi NewsBihar NewsBagaha NewsBody of Unknown Young Woman Found Under Ghaghwa Bridge Near Bihar-UP Border

यूपी-बिहार सीमा पर मिला युवती का शव,पहचान नहीं

बिहार की सीमा से सटे उत्तर प्रदेश के विशुनपूरा थाना के घाघवा पुल के नीचे एक अज्ञात युवती का शव मिला है। मृतका की उम्र लगभग 20 वर्ष है और उसके गले और गर्दन पर खरोंच के निशान पाए गए हैं। पोस्टमार्टम...

Newswrap हिन्दुस्तान, बगहाFri, 28 Feb 2025 12:20 AM
share Share
Follow Us on
यूपी-बिहार सीमा पर मिला युवती का शव,पहचान नहीं

ठकराहा/भितहा। निप्र/एप्र। बिहार की सीमा से सटे उत्तर प्रदेश के विशुनपूरा थाना के घाघवा पुल के नीचे से एक अज्ञात युवती का शव पुलिस ने बरामद किया है। घटना गुरुवार की सुबह की है। कुशीनगर के एसपी संतोष मिश्रा ने बताया कि मृत युवती की उम्र 20 वर्ष के करीब है। युवती के शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। मृतका के गले पर निशान है। वहीं गर्दन के पास खरोच के भी निशान पाए गए है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मृत्यु के कारणों का पता चलेगा। इस मामले की जांच में तकनीकी शाखा की टीम भी सहयोग कर रही है। घाघवा नाला पर बने पुल के नीचे दक्षिणी पाया के समीप में कंबल में लपेटे गए एक युवती का शव ग्रामीणों ने सुबह सात बजे के करीब देखा। सीमावर्ती थाना होने के चलते ग्रामीणों ने युवती के विशुनपुरा तथा बिहार के भितहा थाना को सूचना दी। उसके बाद दोनों थाने की पुलिस टीम घटना स्थल पर पहुंची। घटना स्थल को लेकर दोनों पक्षों में विवाद खड़ा हो गया। बिहार की पुलिस घटना स्थल को उतर प्रदेश में तथा यूपी पुलिस घटना स्थल को बिहार में बता रही थी। इसको लेकर करीब ढाई घंटे तक दोनों थानों की पुलिस में बातचीत होती रही। इसी बीच विशुनपूरा थाने के थानाध्यक्ष राजू सिंह ने मामले की जानकारी कुशीनगर के पुलिस अधीक्षक को दी। एसपी ने आदेश किया कि वे शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम में भेजे। उसके बाद विशुनपुरा पुलिस शव का पंचनामा करने में जुट गयी। बिहार के भितहां के थानाध्यक्ष राजेश कुमार दल-बल के साथ लौट गए।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें