Hindi NewsBihar NewsBagaha NewsBJP Celebrates 45th Foundation Day with Flag Hoisting and Honors

45 वें स्थापना दिवस पर सम्मानित हुए कार्यकर्ता

बेतिया में भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने पार्टी का 45वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया। इस अवसर पर झंडा फहराया गया, कार्यकर्ताओं को अंग वस्त्र और माला से सम्मानित किया गया। केंद्रीय मंत्री सतीश...

Newswrap हिन्दुस्तान, बगहाMon, 7 April 2025 12:37 AM
share Share
Follow Us on
45 वें स्थापना दिवस पर सम्मानित हुए कार्यकर्ता

बेतिया,हिटी। जिले के अलग अलग अनुमंडल व प्रखंड क्षेत्रों में भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं ने पार्टी का स्थापना दिवस मनाया। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी का झंडा फहराया गय। इस अवसर पर कई जगह कार्यकर्ताओं को अंग वस्त्र और माला से सम्मानित किया गया। पंडित दीनदयाल उपाध्याय व श्यामा प्रसाद मुखर्जी के तैल्य चित्र पर माल्यार्पण भी किया गया। बगहा में भाजपा ने अपना 45 वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया। इस दौरान जिला कार्यालय से लेकर बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं ने पार्टी का झंडातोलन कर स्थापना दिवस मनाया। साथ ही साथ पार्टी के वरीय कार्यकर्ताओं को सम्मानित कर उनका उत्साह वर्धन किया। रविवार को भाजपा जिला कार्यालय में केंद्रीय कोयला एवं खनन राज्य मंत्री भारत सरकार सतीश चन्द्र दुबे और बगहा विधायक राम सिंह ने संयुक्त रूप से झंडोत्तोलन किया। इस अवसर पर जिला कार्यालय के सभागार में केंद्रीय मंत्री और विधायक राम सिंह के अलावे जनसंघ काल के संस्थापक सदस्य गजेंद्र धर मिश्रा और शंभु नाथ शुक्ला ने जनसंघ काल से जुड़ी पहलुओं और फिर भाजपा के स्थापना से जुड़ी बातों से कार्यकर्ताओं को अवगत कराया। मौके पर सभी वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को अंग वस्त्र और माला से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता अचिंत्य कुमार लल्ला ने किया जबकि संचालन जिला महामंत्री अजय शर्मा राय और सुजीत चौरसिया ने किया। वही पार्टी कार्यकर्ताओं के द्वारा बूथ स्तर पर स्थापना दिवस को लेकर झंडा तोलन किया गया। इस अवसरपर सुरज सिंह, भूप नारायण यादव, मनोज कुमार सिंह, सिप्पू चौबे, रितु जायसवाल आदि थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें