Hindi NewsBihar NewsBagaha NewsBettiah Municipal Corporation Begins Auction Process for Various Sairats for Financial Year 2025-26

मालवाहक पार्किंग दो करोड़, बस स्टैंड की डाक पौने तीन करोड़ में

बेतिया नगर निगम ने वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए विभिन्न सैरातों की बंदोबस्ती की प्रक्रिया शुरू कर दी है। न्यू हरिवाटिका बस स्टैंड के लिए 2.75 करोड़ की बोली लगाई गई। मेयर गरिमा देवी ने बताया कि कई अन्य...

Newswrap हिन्दुस्तान, बगहाTue, 11 March 2025 12:50 AM
share Share
Follow Us on
मालवाहक पार्किंग दो करोड़, बस स्टैंड की डाक पौने तीन करोड़ में

बेतिया, बेतिया कार्यालय। नगर निगम में विभिन्न सैरातों की बंदोबस्ती की प्रक्रिया शुरू हो गई है। वित्तीय वर्ष 2025- 26 के लिए बस स्टैंड और मालवाहक सैरात के लिए सोमवार को बोली लगाई गई। न्यू हरिवाटिका बस स्टैंड की बंदोबस्ती पर 2.75 करोड़ की बोली पर की गई। नगर निगम की मेयर गरिमा देवी सिकरिया नगर आयुक्त विनोद कुमार की देख-रेख में बोली प्रक्रिया शुरू हुई। मेयर ने बताया कि इसके लिए सुरक्षित जमा राशि 2,63,62,476 निर्धारित की गई थी। पुरानी गुदरी के वसीम खान द्वारा छठे चक्र 2.75 करोड़ की अधिकतम बोली के आधार पर वर्ष 2025-26 के लिए बंदोबस्ती सशक्त स्थायी समिति द्वारा आवंटित की गई। इसी प्रकार नगर निगम क्षेत्र में मालवाहक वाहनों से पार्किंग शुल्क वसूली के सैरात बंदोबस्ती की बोली सुरक्षित जमा राशि 1,59,65,910 के विरुद्ध बंदोबस्ती की अधिकत्तम बोली के आधार पर बथुवड़िया बगहा एक अंचल के जवाहर साह को मिली। उन्होंने सातवें चक्र की अधिकतम बोली के आधार 1,97,50,000 में की गई। इसके अलावा सागर पोखरा बोलेरो स्टैंड, न्यू हरिवाटिका बस स्टैंड कैंटिन के अतिरिक्त नगर निगम के विभिन्न वार्डों में स्थापित 10 शौचालयों के साथ सागर पोखरा एवं उत्तरवारी पोखरा नौकायान, नजर बाग पार्क बंदोबस्ती इत्यादि के लिए 11 और 20 मार्च की तिथि निर्धारित है। उन्होंने कहा कि बाकी सैरातों कि आगामी 11 और 20 मार्च को नगर नगर निगम के सभागार में लगने वाली बंदोबस्ती प्रक्रिया में शामिल होने की अपील की।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।