हत्याकांड में चंदन गिरफ्तार, पिस्टल बरामद
नरकटियागंज में कार्यपालक सहायक की हत्या के चौथे अपराधी चंदन कुमार पासवान को गिरफ्तार किया गया है। उसकी गिरफ्तारी सिरिसिया थाना के चुहड़ी गांव से की गई। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त पिस्टल और घटना के दिन...

नरकटियागंज, निज प्रतिनिधि। पुलिस द्वारा कार्यपालक सहायक हत्याकांड के चौथे अपराधी चंदन कुमार पासवान की गिरफ्तारी कर ली गई है।उसके पास से हत्या की घटना में प्रयुक्त पिस्टल को भी बरामद किया गया है। उसकी गिरफ्तारी सिरिसिया थाना के चुहड़ी गांव स्थित उसके घर से ही की गई है।एसडीपीओ जयप्रकाश सिंह ने बताया कि हत्या की घटना को चार अपराधियो नेअंजाम दिया था।इसमे साठी थाना के सचिन उर्फ मोगल,मुकेन्द्र उर्फ नकुल,बलथर थाना के छोटका धनकुटवा निवासी रामाशीष कुमार को जेल भेजा जा चुका है। इसमे शामिल चंदन फरार चल रहा था। गुप्त सूचना के आधार पर एसआईटी टीम ने चंदन को गिरफ्तार किया है।उसके घर से घटना में प्रयुक्त पिस्टल की भी बरामदगी कर ली गई है।साथ ही घटना के दिन जिस कपड़े को चंदन ने पहन रखा था,उसे भी बरामद किया गया है।सीसीटीवी फुटेज से चंदन के कपड़े की पहचान की गई है।एसडीपीओ ने बताया कि चंदन की गिरफ़्तारी के बाद कार्यपालक सहायक हत्याकांड का पटाक्षेप कर लिया गया है।एसडीपीओ ने बताया कि घटना मे मुख्य साजिशकर्ता कार्यपालक सहायक की पत्नी निशा वर्णवाल रही है। उसने अपने कथित प्रेमी सचिन उर्फ मोगल के साथ मिलकर घटना को अंजाम दिया था।घटना के सभी एक महिला समेत चार अपराधी जेल भेज दिए गए है। उन्होंने बताया कि कांड के उद्भेदन में शिकारपुर थानाध्यक्ष अवनीश कुमार,अपर थानाध्यक्ष मिथलेश कुमार,चनपटिया थानाध्यक्ष सम्राट सिंह,एसआई संजय कुमार,शशिकांत दुबे आदि शामिल रहे हैं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।