मारपीट के मामले में दोनों पक्षों ने कराया केस दर्ज
दाउदनगर के पूर्ण बीघा गांव में मारपीट की घटना के मामले में दोनों पक्षों ने अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज कराई है। सचिन कुमार ने दो लोगों के खिलाफ और भगवान सिंह ने तीन लोगों के खिलाफ FIR दर्ज कराई है। घटना की...

दाउदनगर, संवाद सूत्र। दाउदनगर थाना क्षेत्र के पूर्ण बीघा गांव में घटी मारपीट की घटना के मामले में दोनों पक्षों द्वारा अलग-अलग प्राथमिकी थाना में दर्ज कराई गई है। पूर्णा बिगहा निवासी सचिन कुमार द्वारा दर्ज कराई गई प्राथमिकी में दो लोगों को नामजद आरोपित बनाया गया है। प्राथमिकी में कहा है कि वह टहल कर आ रहे थे, उसी दौरान आरोपितों ने गाली -गलौज करते हुए मारपीट की घटना को अंजाम दिया। दूसरी प्राथमिकी भगवान सिंह द्वारा दर्ज कराई गई है, जिसमें तीन लोगों को नामजद आरोपित बनाया गया है। आरोपितों पर मारपीट की घटना को अंजाम देने का आरोप लगाया गया है। प्राथमिकी दर्ज कर घटना की छानबीन हो रही है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।