Hindi NewsBihar NewsAurangabad NewsTwo-Day Ambe Mahotsav Scheduled for March 4-5 in Amba

कलश यात्रा और झांकी के साथ होगा अंबे महोत्सव का आगाज

4 और 5 मार्च को होगा आयोजन, तैयारी को लेकर हुई बैठक, अंबे महोत्सव से जुड़े विषयवस्तु पर विचार गोष्ठी का भी होगा आयोजन

Newswrap हिन्दुस्तान, औरंगाबादMon, 17 Feb 2025 10:32 PM
share Share
Follow Us on
कलश यात्रा और झांकी के साथ होगा अंबे महोत्सव का आगाज

अंबा में दो दिवसीय अंबे महोत्सव का आयोजन 4 और 5 मार्च को होना है। यह जानकारी बीडीओ मनोज कुमार ने महोत्सव को लेकर आयोजित अधिकारियों, प्रतिनिधियों व बुद्धिजीवियों की बैठक में सोमवार को दी है। उन्होंने बताया कि कला संस्कृति एवं युवा विभाग तथा जिला प्रशासन के सौजन्य से गत वर्ष की भांति इस वर्ष भी यह आयोजन होना है। बैठक की अध्यक्षता प्रमुख धर्मेंद्र कुमार ने की तथा सभा का संचालन बीडीओ ने किया। बैठक में दो दिवसीय महोत्सव की रूपरेखा पर विचार-विमर्श किया गया। बताया गया कि पहले दिन कलश यात्रा और झांकी के साथ महोत्सव का शुभारंभ होगा। स्कूली छात्रों की क्विज, रंगोली और चित्रकला की प्रतियोगिता होगी। मंचीय कार्यक्रम का उद्घाटन इसी दिन होगा। अंबे महोत्सव से जुड़े विषय वस्तु पर विचार गोष्ठी का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिता के सफल प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया जाएगा। रात्रि में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन होगा। इसी तरह दूसरे दिन बच्चों की सांस्कृतिक प्रतियोगिता होगी। दीप यज्ञ का आयोजन होगा। बाहरी कलाकारों की सांस्कृतिक प्रस्तुति होगी तथा महोत्सव का समापन होगा। सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि इस आयोजन में सतबहिनी मंदिर न्यास समिति भी शामिल होगी। अगली बैठक में कार्यक्रमों की विस्तृत रूपरेखा तैयार की जाएगी। इस मौके पर सीओ चंद्र प्रकाश, बीसीओ दीपक कुमार, बीपीआरओ हरेंद्र कुमार चौधरी, मंदिर न्यास समिति के सचिव सिद्धेश्वर विद्यार्थी, मुखिया प्रतिनिधि गौरव पासवान, पंस सदस्य कंचन गुप्ता, अमित मालाकार थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें