Hindi NewsBihar NewsAurangabad NewsTragic Road Accident Claims Life of PN Bank Employee in Navinagar

दो बाइकों की टक्कर में नवीनगर पीएनबी कर्मी की मौत- अपडेट

सदर अस्पताल में इलाज में लापरवाही बरतने का लगाया आरोप फुलवरिया गांव निवासी अभय कुमार अग्रवाल के 28 वर्षीय पुत्र नीतीश कुमार अग्रवाल के रूप में की गई है। वर्तमान में

Newswrap हिन्दुस्तान, औरंगाबादThu, 6 March 2025 12:28 AM
share Share
Follow Us on
दो बाइकों की टक्कर में नवीनगर पीएनबी कर्मी की मौत- अपडेट

नवीनगर प्रखंड के पंजाब नेशनल बैंक में कार्यरत कर्मी की मंगलवार की रात सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। मृतक की पहचान नवीनगर प्रखंड के टंडवा थाना क्षेत्र के पुरहारा फुलवरिया गांव निवासी अभय कुमार अग्रवाल के 28 वर्षीय पुत्र नीतीश कुमार अग्रवाल के रूप में की गई है। वर्तमान में नीतीश कुमार अग्रवाल नवीनगर के पंजाब नेशनल बैंक में चतुर्थवर्गीय कर्मी के रूप में कार्यरत थे। प्राप्त जानकारी के अनुसार नीतीश कुमार अग्रवाल प्रत्येक दिन बैंक में काम करने जाते थे और रात में अपने घर लौट जाते थे। मंगलवार की रात बैंक में काम खत्म कर अपनी बाइक से घर लौट रहे थे तभी टंडवा हाई स्कूल के समीप एक बाइक चालक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए नवीनगर रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें रेफर कर दिया गया। इसके बाद उन्हें औरंगाबाद के सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां इलाज के क्रम में ही उनकी मौत हो गई। उनके साथ रहे लोगों ने इलाज में लापरवाही बरतने का आरोप लगाकर हंगामा किया। बताया कि अस्पताल में इलाज में देरी की गई। नीतीश की हालत गंभीर थी लेकिन इलाज ढंग से नहीं किया गया। कुछ लोगों ने डॉक्टर के उपस्थित नहीं रहने और गंभीर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया। शुभम राज, मनीष अग्रवाल सहित अन्य लोग यहां मौजूद रहे। मामले की सूचना नगर थाना पुलिस को दी गई। नगर थाना के पुलिस पदाधिकारी रात में ही सदर अस्पताल पहुंचे और कागजी प्रक्रिया पूरी की। इसके बाद रात में ही शव का पोस्टमार्टम करा दिया गया और उसे परिजनों को सौंप दिया गया। इधर बैंक कर्मियों ने इस घटना पर आक्रोश जताते हुए दोषी लोगों पर कार्रवाई की मांग की है। सदर अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ सुरेंद्र कुमार ने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर डॉक्टर को भेजा गया था। किस स्तर पर लापरवाही हुई है, इसकी जानकारी ली जा रही है। इधर ग्रामीणों ने आरोपित बाइक चालक को पकड़ लिया और उसे टंडवा थाना पुलिस को सौंप दिया। थानाध्यक्ष धनंजय कुमार ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त दोनों बाइकों को जब्त कर लिया गया है। शव का पोस्टमार्टम कराकर दाह संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया गया है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें