युवक की मौत के मामले में केस दर्ज
दाउदनगर में एक सड़क दुर्घटना में 39 वर्षीय फिरोज अंसारी की मौत हो गई। उनकी पत्नी शमा परवीण ने प्राथमिकी दर्ज कराई है, जिसमें बताया गया है कि फिरोज काम से घर लौटते समय अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल हुए।...

दाउदनगर, संवाद सूत्र। दाउदनगर-औरंगाबाद रोड मुख्य पथ पर जिनोरिया में सड़क दुर्घटना में युवक की मौत के मामले में मृतक जिनोरिया निवासी 39 वर्षीय फिरोज अंसारी की पत्नी शमा परवीण द्वारा प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। दर्ज प्राथमिकी में कहा गया है कि उनके पति काम करके अपने घर पैदल लौट रहे थे। उसी क्रम में जिनोरिया इंडियन बैंक के पास रोड किनारे किसी अज्ञात वाहन ने पीछे से धक्का मार दिया, जिससे वह बुरी तरह से जख्मी हो गए। उन्हें इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। अज्ञात वाहन के धक्के से उसके पति की मौत हुई है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।