Hindi NewsBihar NewsAurangabad NewsRam Navami Celebration Meeting Held Grand Procession Planned

मदनपुर में धूम धाम से मनाई जाएगी रामनवमी पूजा

रामनवमी महासमिति की बैठक में ज्ञानदत पाण्डेय कार्यकारी अध्यक्ष बने ध्यक्ष बने फोटो- 5 मार्च एयूआर 22 कैप्शन- रामनवमी पूजा को लेकर महासमिति की बैठक में शामिल लोग मदनपुर, ए

Newswrap हिन्दुस्तान, औरंगाबादThu, 6 March 2025 12:25 AM
share Share
Follow Us on
मदनपुर में धूम धाम से मनाई जाएगी रामनवमी पूजा

मदनपुर मुख्य बाजार दुर्गा मंदिर प्रांगण में रामनवमी पूजा मनाने को लेकर रामनवमी महासमिति की बैठक आचार्य ज्ञानदत्त पाण्डेय की अध्यक्षता में की गई। राम जन्मोत्सव अनुष्ठान व शोभा यात्रा निकालने पर विचार विमर्श किया गया। रामनवमी के पर भगवान श्रीराम की गरिमा और मर्यादा के अनुरूप बाजा, ढोल, नगाड़ा, सिंघा सहित जीवंत झांकी से सुसज्जित शोभा यात्रा निकाली जाएगी। वक्ताओं ने कहा कि श्रीराम जन्मोत्सव का नौ दिवसीय अनुष्ठान 30 मार्च से प्रारंभ होगा जो 6 अप्रैल को श्री रामजन्म महोत्सव के रूप में संपन्न होगा। यह नौ दिवसीय अनुष्ठान प्रखंड के विभिन्न पंचायत में आयोजित किया जाएगा। नित्य हनुमान चालीसा का पाठ तथा राम जी की आरती की जाएगी। नवमी तिथि को शास्त्रीय विधान से पूर्णाहुति होगी। चैत्र शुक्ल दसवीं तिथि 7 अप्रैल को विराट शोभा यात्रा निकाली जाएगी। शोभा यात्रा राष्ट्रीय पराक्रम और शौर्य प्रतीक के रूप में जाना जाएगा जो हिंदू राष्ट्र की घोषणा का संकल्प अभियान होगा। सर्वसम्मति से श्रीराम जन्मोत्सव अनुष्ठान रामनवमी महासमिति का गठन किया गया। गठित समिति में प्रधान संरक्षक बालमुकुंद पाठक, संरक्षक मंडल में विनोद मिश्र, रवीन्द्र कुमार सिन्हा, अर्जुन चौधरी, अजय कुमार सिंह, पूर्व मुखिया सुरेंद्र प्रसाद, शिवपूजन यादव, राम पुकार सिंह, हरिओम, नवीन पाठक, सूबेदार गहलोत, गोपाल सिंह, देवनारायण प्रजापति, लालदेव प्रसाद एवं रोहन शर्मा के नाम की घोषणा की गई। अध्यक्षीय मंडल में ज्ञान दत्त पांडेय को अध्यक्ष, कुमार सुनील को कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया है। संरक्षक मंडल तथा अध्यक्ष व कार्यकारी अध्यक्ष के परामर्श से अध्यक्ष मंडल में दायित्व धारी की घोषणा की गई। उपाध्यक्ष के लिए अनिल कुमार सिंह, राजेश विश्वकर्मा, विजय प्रसाद सोनी, विकास कुमार तथा दिलीप प्रसाद चयनित किए गए हैं। महामंत्री संजय शर्मा, संयुक्त महामंत्री राणा आशुतोष कुमार सिंह, संयुक्त मंत्री प्यारेलाल, राहुल सिन्हा, देवनारायण प्रजापति को कोषाध्यक्ष बनाया गया। कार्यकारी सदस्य के रुप में मुकेश प्रसाद गुप्ता, बंटी कुमार, अंजू कुमार, अंकित कुमार, मनीष कुमार, राणा, परवीन, पंकज साव, प्रशासनिक संपर्क तथा मीडिया प्रमुख दिलीप प्रसाद गुप्ता बनाए गए हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें