Hindi NewsBihar NewsAurangabad NewsRafiganj Two Nominations for Kotwara PACS President Including Devar-Bhauji Pair

कोटवारा पैक्स अध्यक्ष पद के लिए दूसरे दिन 2 नामांकन

रफीगंज प्रखंड के कोटवारा पैक्स अध्यक्ष पद के लिए दो नामांकन हुए। राहुल सिंह और प्रमुख स्नेहा सिंह ने नामांकन किया, जो देवर-भौजाई हैं। सदस्य पद के लिए 16 अन्य नामांकन हुए। कुल चार नामांकन अध्यक्ष पद के...

Newswrap हिन्दुस्तान, औरंगाबादTue, 11 Feb 2025 11:54 PM
share Share
Follow Us on
कोटवारा पैक्स अध्यक्ष पद के लिए दूसरे दिन 2 नामांकन

रफीगंज, संवाद सूत्र। रफीगंज प्रखंड के कोटवारा पैक्स अध्यक्ष पद के लिए दूसरे दिन दो नामांकन हुए। सहायक निर्वाचन पदाधिकारी सह श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि अध्यक्ष पद से राहुल सिंह व प्रमुख स्नेहा सिंह ने नामांकन किया है। ये आपस में देवर-भौजाई हैं। सदस्य पद के लिये राकेश कुमार सिंह, सुरेंद्र सिंह, शशि भूषण सिंह, राजेश कुमार सिंह, संगीता देवी , रूपा सिह, मालती देवी, विनोद सिंह, जावेद खान, लक्षमनिया देवी, अजय यादव, सुनैना देवी, विकी नोनिया, नवलेश यादव, ललिता देवी, मितर चौधरी आदि ने नामांकन किया। अबतक अध्यक्ष पद के लिए कुल चार एवं कार्यकारिणी सदस्य पद के लिए 16 नामांकन हुआ है। इस अवसर पर प्रखंड कर्मी नीरज कुमार सिंह, निर्वाचन सहायक राकेश कुमार आदि थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें