Hindi NewsBihar NewsAurangabad NewsRafiganj Police Arrests Mukesh Kumar for Drunk Driving Incident

धक्का मारने वाले को पुलिस ने गिरफ्तार किया

रफीगंज पुलिस ने मुकेश कुमार को गिरफ्तार किया है। वह शराब के नशे में बाइक चला रहा था, जिसके कारण मो. मोजिद घायल हो गए थे। घटना के बाद इरफान हुसैन ने थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई। आरोपी को जेल भेज दिया...

Newswrap हिन्दुस्तान, औरंगाबादThu, 6 Feb 2025 11:55 PM
share Share
Follow Us on
धक्का मारने वाले को पुलिस ने गिरफ्तार किया

रफीगंज, संवाद सूत्र। रफीगंज पुलिस ने थाना क्षेत्र के पोगर निवासी मुकेश कुमार को गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष गुफरान अली ने बताया कि कलाली मोड़ के समीप बुधवार को उसके बाईक से धक्के से मो. मोजिद घायल हो गए थे। इस मामले में बासर बिगहा निवासी इरफान हुसैन मैं थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। उसने बताया था कि मो. माजिद के साथ बाइक से वे रफीगंज स्टेशन जा रहे थे। इसी क्रम में यह घटना घटी थी। थानाध्यक्ष गुफरान अली ने बताया कि आरोपी शराब के नशे में गाड़ी चला रहा था। उसे जेल भेज दिया गया है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें