Hindi NewsBihar NewsAurangabad NewsPunjab National Bank Donates Educational Supplies to Girls School

पीएनबी के सौजन्य से छात्राओं को मिली पाठ्य सामग्री

बैंक अधिकारियों ने छात्रों की हौसला अफजाई की, आगे मन लगाकर पढ़ने को प्रेरित कियात किया फोटो- 14 फरवरी एयूआर 13 कैप्शन- कार्यक्रम में पाठ्य सामग्रियों के साथ मौजूद बैंक अधिकारी, शिक्षक व बालिकाएं अंबा,...

Newswrap हिन्दुस्तान, औरंगाबादSat, 15 Feb 2025 03:44 AM
share Share
Follow Us on
पीएनबी के सौजन्य से छात्राओं को मिली पाठ्य सामग्री

कुटुंबा प्रखंड के कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय की छात्राओं को शुक्रवार को पंजाब नेशनल बैंक के सौजन्य से पाठ्य सामग्री दी गई। विद्यालय की तकरीबन 80 बालिकाओं को स्कूल बैग और पेन बॉक्स दिया गया। कार्यक्रम में जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक आनंद वर्धन, बैंक की कुटुंबा शाखा के निरंजन गौतम और रिसियप शाखा के बैंक अधिकारी राजकुमार शामिल थे। एलडीएम ने छात्राओं को मन लगाकर पढ़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने बताया कि पढ़ाई से बड़ा कुछ भी नहीं है। आप मन लगाकर पढ़ती है तो जीवन में बहुत आगे बढ़ सकती हैं। अपनी पढ़ाई निर्बाध रूप से जारी रखें। बैंक आपके सहयोग को तत्पर है। छात्रों से जुड़ी बैंकिंग सुविधाओं की जानकारी भी उन्होंने दी। बैंक की कुटुंबा शाखा के प्रबंधक और रिसियप शाखा के अधिकारी ने भी इस सभा को संबोधित किया और छात्राओं को मन लगाकर पढ़ने के लिए प्रेरित किया। इन्होंने कहा कि बैंक कल्याण की योजनाएं चलाती रहती है। गरीब घर की बच्चियों को पढ़ाई-लिखाई में कोई दिक्कत ना हो इसका ख्याल कल्याण योजनाओं के तहत बैंक रखती है। प्रधानाध्यापक सह संचालक चंद्रशेखर प्रसाद साहू ने इस नेक कार्य के लिए बैंक अधिकारियों को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि आयोजन से छात्राएं प्रेरित हुई है। अधिकारियों ने पाठ्य सामग्री का वितरण कर और अपनी बातों से छात्राओं का हौसला अफजाई किया है। इस मौके पर बैंक कर्मी लक्ष्मी नारायण, मंटू कुमार, आशा कुमारी, उषा कुमारी समेत विद्यालय की बालिकाएं थी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें