बाईपास निर्माण बंद रहने से लोगों में आक्रोश
मदनपुर के दर्जी बिगहा से अंजनवां मोड़ तक एनएच बाईपास का निर्माण बंद हो गया है, जिससे किसानों में आक्रोश है। किसानों का कहना है कि उन्हें उचित मुआवजा नहीं मिला है और निर्माण सामग्री छोड़ दी गई है,...

मदनपुर, एक संवाददाता। मदनपुर के दर्जी बिगहा से अंजनवां मोड़ तक बन रहे एनएच बाईपास का निर्माण बंद रहने से लोगों में आक्रोश है। किसानों ने कहा कि उन्हें उनकी भूमि का उचित मुआवजा नहीं मिला है। किसानों की समस्या के समाधान के लिए विशेष कैंप आयोजित किया गया था पर शिविर में आई समस्याओं का क्या हुआ इसका पता किसानों को नहीं चला। सड़क निर्माण का मैटेरियल गिराकर छोड़ दिया गया। तेज हवा में इसके धूल उड़कर घरों में जा रहे हैं। लोगों को सांस लेने में दिक्कत हो रही है। स्वास्थ्य पर इसका बुरा असर पड़ रहा है। सीओ मो. अकबर हुसैन ने बताया कि तकनीकी कारणों के चलते काम अभी बंद है। इसे जल्द चालू कराया जाएगा।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।