सामाजिक न्याय की बुनियाद को न करें कमजोर
दाउदनगर में पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी के आरक्षण समाप्त करने के बयान पर सियासत तेज हो गई है। राजद के प्रखंड अध्यक्ष देवेंद्र कुमार ने इसे सामाजिक न्याय के खिलाफ बताया और कहा कि आरक्षण उपेक्षित...

दाउदनगर, संवाद सूत्र। देश में आरक्षण समाप्त करने संबंधी पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी के बयान पर सियासत तेज हो गई है। राजद के प्रखंड अध्यक्ष देवेंद्र कुमार ने इसे सामाजिक न्याय की भावना के खिलाफ बताया है। उन्होंने कहा कि मांझी खुद आरक्षण व्यवस्था की देन है और आज उसी आधार को कमजोर करने की बात करना न केवल दुर्भाग्यपूर्ण है, बल्कि उनके राजनीतिक चरित्र पर भी प्रश्नचिह्न खड़ा करता है। कहा कि आरक्षण सिर्फ सुविधा नहीं, सदियों से उपेक्षित वर्गों के सम्मान और हिस्सेदारी की गारंटी है। समाज के हर तबके को समान अवसर तभी मिल सकता है जब सामाजिक संरचना में समानता लाई जाए और आरक्षण उसी दिशा में एक महत्वपूर्ण औजार है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।