अपहृता के साथ आरोपी गिरफ्तार
ओबरा पुलिस ने अपहरण की घटना के छह घंटे के भीतर आरोपी छोटू सोनी को गिरफ्तार कर लिया है। थानाध्यक्ष नीतीश कुमार के अनुसार, अपहृता की मां के बयान पर प्राथमिकी दर्ज की गई थी। अनुसंधान में पता चला कि...
Newswrap हिन्दुस्तान, औरंगाबादSat, 22 Feb 2025 10:41 PM

ओबरा, संवाद सूत्र। ओबरा पुलिस ने अपहरण की घटना के छह घंटे के अंदर आरोपी गया के सिविल लाइन थाना के दुर्गा स्थान निवासी छोटू सोनी को गिरफ्तार कर लिया है। थानाध्यक्ष नीतीश कुमार ने बताया कि अपहृता की मां के बयान पर प्राथमिकी दर्ज की गई थी। अनुसंधान में पता चला कि नाबालिग लड़की गया जिले में है। आरोपी को जेल भेज दिया गया है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।