स्थापना दिवस पर निकाली गई शोभा यात्रा
फोटो- 23 फरवरी एयूआर 14ह्मकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के नौवें स्थापना दिवस पर शोभायात्रा निकाली गई। यात्रा के शामिल लोग भोलेनाथ का जय

गोह प्रखंड मुख्यालय में प्रजापिता ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के नौवें स्थापना दिवस पर शोभायात्रा निकाली गई। यात्रा के शामिल लोग भोलेनाथ का जयकारा लगा रहे थे। दर्जनों श्रद्धालु माथे पर कलश लेकर बाजार का भ्रमण करते हुए तुलसी बिगहा आश्रम पहुंचे। कलश स्थापना के बाद शिव जयंती मनाई गई। श्रद्धालुओं ने केक भी काटा। संस्था से जुड़ी संगीता कुमारी ने बताया कि गोह में नौ वर्षो से संस्था का सफल संचालन हो रहा है। भोलेनाथ की कृपा से ही सृष्टि का संचालन होता है। इस मौके पर जगलाल प्रसाद, अमरेंद्र कुमार, कमलेश कुमार, गीता कुमारी, बेबी कुमारी, प्रीति कुमारी, चंदन कुमार आदि थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।