ग्रामीण चिकित्सक हत्या मामले में प्राथमिकी दर्ज
बारुण थाना क्षेत्र में मितराज बिगहा मोड़ के पास एक ग्रामीण चिकित्सक की हत्या कर दी गई। मृतक गोलू कुमार सिंह ने सात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस ने एक आरोपी, धनंजय सिंह, को गिरफ्तार कर...

बारुण, एक संवाददाता। बारुण थाना क्षेत्र के मितराज बिगहा मोड़ के समीप ग्रामीण चिकित्सक की हत्या में बारुण थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है। प्राथमिकी में मृतक रोहतास जिले के शिवसागर थाना क्षेत्र के मोर सराय निवासी अनिल कुमार के पुत्र गोलू कुमार सिंह के बयान पर सात लोगों को नामजद अभियुक्त बनाते हुए प्राथमिकी दर्ज की गई गया है। पुलिस ने तत्काल छापमारी कर मामले में एक आरोपी को गिफ्तार किया है। अभियुक्तों में अरविन्द तिवारी, शैलेश तिवारी, सौरभ तिवारी, अरविन्द तिवारी, रबिन्द्र तिवारी, नवीन तिवारी, मयंक तिवारी, धनंजय सिंह शामिल हैं। धनंजय सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जमीन विवाद को लेकर हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है। परिजनों ने बताया की मृतक ओबरा में क्लीनिक का संचालन करते थे। घटना के दिन अपने गांव मोर सराय से बाइक से ओबारा अपने क्लीनिक पर जा रहे थे। पूर्व से ही घात लगा कर बैठे उपरोक्त लोगों ने उनकी गोली मार कर हत्या कर दी। परिजनों ने आरोप लगाया कि उपरोक्त अपराधियों द्वारा एक करोड़ रुपया और ढाई बीघा जमीन रंगदारी के रूप में मांगी जा रही थी। पूर्व से ही अपराधियों द्वारा मृतक की जमीन पर कब्ज़ा किया गया है। इसके कारण पहले भी मारपीट हो चुकी है और शिवसागर थाने में प्राथीमिकी दर्ज है। थानाध्यक्ष कुमार सौरभ ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर आगे की करवाई की जा रही है। एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।