Hindi NewsBihar NewsAurangabad NewsMurder Mystery Body of Young Clinic Owner Found Near Railway Crossing in Navinagar

निजी क्लीनिक संचालक की गोली मार कर हत्या, पेज 3 लीड, प्रादेशिक

नोट:- सासाराम के लिए महत्वपूर्ण पोस्टमार्टम के लिए भेजा, रोहतास जिला का रहने वाला था मृतक फोटो- 22 फरवरी एयूआर 1 कैप्शन- मृतक की

Newswrap हिन्दुस्तान, औरंगाबादSat, 22 Feb 2025 10:59 PM
share Share
Follow Us on
निजी क्लीनिक संचालक की गोली मार कर हत्या, पेज 3 लीड, प्रादेशिक

नवीनगर थाना क्षेत्र के नवीनगर-कोईरीडीह पथ पर शनिवार की सुबह केवला रेलवे गुमटी के समीप झाड़ी से युवक का शव बरामद किया गया। मृतक की पहचान रोहतास जिले के अमझोर थाना क्षेत्र के रूपहट्टा गांव निवासी अवधेश यादव के 32 वर्षीय पुत्र विकास कुमार के रूप में हुई है। शनिवार की सुबह ग्रामीणों ने झाड़ी में युवक का शव होने की सूचना नवीनगर पुलिस को दी। घटना की सूचना पर थानाध्यक्ष मनोज कुमार पांडेय, एसआई नरेंद्र प्रसाद, एसआई कामिनी कुमारी पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। विकास कुमार की कनपटी और सीने में एक-एक गोली मारे जाने का निशान मिला है। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया। जानकारी के अनुसार विकास कुमार यादव तीन सालों से गोगो गांव के रामाधार सिंह के मकान में क्लीनिक चलाते थे और नवीनगर में किराए के मकान में रहते थे। शुक्रवार की रात 7:30 बजे तक वह अपने क्लीनिक में थे। इसके बाद वह अपनी बाइक से नवीनगर आ रहे थे कि बीच रास्ते में ही केवला फाटक के समीप अज्ञात अपराधियों ने उनकी गोली मारकर हत्या कर दी। हत्या के बाद अपराधियों ने विकास का शव वहीं झाड़ी में फेंक दिया। मृतक की बाइक सड़क के किनारे एवं उनका मोबाइल फोन बाइक से कुछ दूरी पर खेत में मिला। थानाध्यक्ष मनोज कुमार पांडेय ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम करा दिया गया है। परिजनों के द्वारा अभी तक आवेदन नहीं दिया गया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। क्लीनिक चला कर परिवार का करते थे भरण पोषण विकास कुमार अपनी पत्नी प्रभा देवी एवं दो बच्चों के साथ नवीनगर किराए के मकान में रहते थे। वह गोंगो गांव के समीप निजी क्लीनिक का संचालन कर अपनी आजीविका चलाते थे। शुक्रवार की रात आठ बजे उन्होंने अपनी पत्नी से फोन पर बात की और क्लीनिक बंद कर नवीनगर के लिए निकले। इसके बाद से उनका मोबाइल फोन स्विच ऑफ आने लगा। परिजनों को अनहोनी की आशंका होने लगी। रात होने के कारण कोई ज्यादा खोज बीन नहीं की गई। शनिवार की सुबह स्थानीय लोगों ने झाड़ी में युवक का शव देखा तो इसकी सूचना नवीनगर थाने को दी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें