Hindi NewsBihar NewsAurangabad NewsMass Wedding Event in Obra 11 Couples to Tie the Knot on April 20

सामूहिक विवाह 20 को, 11 जोड़े एक-दूजे के होंगे

ओबरा में 20 अप्रैल को सड़क दुर्घटना रोकथाम फाऊंडेशन चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा सामूहिक विवाह का आयोजन किया जाएगा। इस दिन 11 जोड़े एक-दूसरे के साथ परिणय सूत्र में बंधेंगे। आयोजन के लिए तैयारी की जा रही है...

Newswrap हिन्दुस्तान, औरंगाबादFri, 18 April 2025 10:58 PM
share Share
Follow Us on
सामूहिक विवाह 20 को, 11 जोड़े एक-दूजे के होंगे

ओबरा, संवाद सूत्र।ओबरा में 20 अप्रैल को सामूहिक विवाह का आयोजन होना है। इस दिन 11 जोड़े एक-दूजे के होंगे। यह आयोजन सड़क दुर्घटना रोकथाम फाऊंडेशन चैरिटेबल ट्रस्ट के द्वारा कराया जाएगा। मुख्यालय के मैरिज हॉल में यह आयोजन होगा। ट्रस्ट के द्वारा कराया जाने वाला यह दूसरा सामूहिक विवाह है। आयोजन की तैयारी की जा रही है। ट्रस्ट के सदस्य पुष्कर अग्रवाल, चंदन सिंह, नवलेश मिश्रा, सहजानंद डिक्कू, आनंद विश्वकर्मा, मुकेश कुमार, रॉकी दूबे, गुड्डू सिंह एवं धीरज सिंह आदि परिणय सूत्र में बंधने वाले जोड़ों का रजिस्ट्रेशन किया जा चुका है। नवविवाहित जोड़ों को दैनिक उपयोग की वस्तुएं उपहार भी दी जाएगी। वैदिक रीति रिवाज से विवाह संपन्न कराया जाएगा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें