लोजपा कार्यकर्ता के निधन पर शोक
हसपुरा प्रखंड के महुली गांव के लोजपा (आर) कार्यकर्ता विजेंद्र पासवान का निधन हो गया। वे लंबे समय से बीमार थे और अचानक तबीयत बिगड़ने पर अस्पताल लाए गए, जहां उनकी मृत्यु हो गई। परिवार में पत्नी और बच्चे...

हसपुरा, संवाद सूत्र। हसपुरा प्रखंड के महुली गांव के लोजपा (आर) के 55 वर्षीय कार्यकर्ता विजेंद्र पासवान का सोमवार को निधन हो गया। वे काफी लंबे समय से बीमार चल रहे थे। अचानक उनकी तबीयत खराब हुई तो परिजनों ने हसपुरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर इलाज के लिए ले आए। पुर्जा कटने के बाद बेड पर सो गए। बेड पर ही दम तोड़ दिया। पत्नी, बेटा-बेटी दहाड़ मारकर रोने बिलखने लगे। निधन की खबर मिलते ही गांव के लोग शोक में डूब गए। मुखिया प्रतिनिधि सह पूर्व मुखिया रंजीव रंजन कुमार उर्फ नन्हका बाबू, लोजपा अध्यक्ष गंगा दयाल पासवान, राहुल पासवान, कुलदीप पासवान, योगेंद्र पासवान समेत दर्जनों कार्यकार्ताओं ने परिजनों को सांत्वना दी।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।