मूर्ति तोड़ने की घटना का खुलासा करने की मांग
घटना में शामिल लोगों की गिरफ्तारी की मांग, लोजपा नेताओं ने की बैठक ताओं ने की बैठक फोटो- 18 फरवरी एयूआर 12 कैप्शन-बैठक में उपस्थित जिलाध्यक्ष चंद्रभूषण सिंह एवं अन्य दाउदनग

दाउदनगर महावीर गांव में स्मारक स्थल पर लोजपा आर की एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में उपस्थित नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं लोजपा के संस्थापक रामविलास पासवान की प्रतिमा टूटने की घटना के लगभग 13 दिन बाद भी घटना का उद्भेदन नहीं होने और अपराधियों की गिरफ्तारी नहीं होने पर रोष जताया। लोजपा रामविलास के जिलाध्यक्ष चंद्रभूषण सिंह उर्फ सोनू सिंह ने कहा कि पूर्व केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान की प्रतिमा का अनावरण राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान द्वारा किया गया था। पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं ओबरा विधानसभा क्षेत्र से लोजपा प्रत्याशी रह चुके डॉ प्रकाश चंद्रा ने अपनी निजी निधि से रामविलास पासवान की भारत में पहली प्रतिमा लगवाई थी, जिसे 4 फरवरी की रात असामाजिक तत्वों द्वारा तोड़ दिया गया था। रामविलास पासवान की प्रतिमा से हम सभी की आस्था जुडी हुई थी। उनकी सोच सभी समाज के उत्थान के लिए थी। उनकी प्रतिमा टूटने से हम सभी की भावनाएं आहत हुई हैं। सभी समाज की भावनाएं आहत हुई हैं। प्रतिमा टूटने की घटना के बाद प्रशासन द्वारा आश्वासन दिया गया था कि 10 दिनों के अंदर इस घटना का खुलासा कर लिया जाएगा। पार्टी नेताओं द्वारा एक सप्ताह का समय दिया गया है लेकिन 13 दिन बीत चुके हैं। अभी तक प्रशासन से कोई स्पष्ट स्थिति की जानकारी नहीं हो पाई है। एसडीपीओ से बात हुई है लेकिन उससे संतुष्ट नहीं हैं। पुनः एसडीओ और एसडीपीओ से जाकर मिलेंगे और और सके बाद आगे की रणनीति तय करेंगे। पार्टी कार्यकर्ता और आम लोग चाहते हैं कि जल्द से जल्द खुलासा हो और अपराधियों की गिरफ्तारी होनी चाहिए। पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ प्रकाश चंद्रा के साथ ही अन्य नेता और वे स्वयं प्रशासन के संपर्क में हैं। पार्टी के अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष महेंद्र पासवान, रफीगंज प्रखंड अध्यक्ष राजेश्वर पासवान, ओबरा प्रखंड अध्यक्ष अशोक पासवान, अवकाश प्राप्त शिक्षक राजेंद्र कुमार, विजेंद्र कुमार, शांति देवी, मंजू देवी, रौशन कुमार, रंजन कुमार, प्रिंस राज, धनंजय कुमार, अरविंद पासवान, चिकित्सा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष रामविलास पासवान, उमेश पासवान, अशोक पासवान, भाजपा नेता अनूप मनोहर आदि उपस्थित थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।