किसान सभा के अध्यक्ष बने महेन्द्रनाथ
गोह के शहीद-ए-आजम भगत सिंह पुस्तकालय में सीपीआई की किसान सभा का सम्मेलन हुआ। इसमें पूर्व मुखिया महेन्द्रनाथ सिंह को अध्यक्ष, अरुण कुमार को सचिव और रामदयाल यादव को कोषाध्यक्ष चुना गया। सम्मेलन में अन्य...
Newswrap हिन्दुस्तान, औरंगाबादSat, 22 Feb 2025 10:56 PM

गोह, संवाद सूत्र। गोह के शहीद-ए-आजम भगत सिंह पुस्तकालय में सीपीआई की किसान सभा अंचल इकाई का सम्मेलन आयोजित किया गया। अध्यक्षता रामदयाल यादव ने की। सर्वसम्मति से किसान सभा के अंचल परिषद का गठन किया गया। पूर्व मुखिया महेन्द्रनाथ सिंह को अध्यक्ष, अरुण कुमार को सचिव एवं कोषाध्यक्ष रामदयाल यादव, उपसचिव सुनील कुमार सहित 17 कार्यकारी सदस्य चुने गए। इस मौके पर जिला मंत्री रामचंद्र यादव, पूर्व जिला मंत्री जगनारायण सिंह विकल, अंचल सचिव सुरेश प्रसाद यादव थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।